Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा सोमवार को पहुंचेगी लौहनगरी जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा सोमवार को पहुंचेगी लौहनगरी जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा सोमवार को पहुंचेगी लौहनगरी जमशेदपुर, मंगलवार एवं बुधवार को विधानसभा स्तरीय विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, जमशेदपुर महानगर की तैयारियां अंतिम चरण में

    जमशेदपुर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार (9 अक्टूबर) को जमशेदपुर आएंगे। अपने दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास पर बाबूलाल मरांडी मंगलवार दोपहर में पोटका विधानसभा एवं संध्याकाल में जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बाबूलाल मरांडी बुधवार को जुगसलाई विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि बाबूलाल मरांडी राज्य की खनिज सम्पदाओं की खुली लूट, वादाखिलाफी, ठप्प विकास कार्य, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, नक्सली घटना और ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं और संपोषित भ्रष्टाचार को लेकर राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के निमित्त सोमवार को संध्या 5 बजे आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचेंगे। जहां सरदार पटेल चौक पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। इसके पश्चात उनका रात्रि विश्राम जमशेदपुर परिसदन में होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शहर आगमन पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के तहत 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा नेताजी सुभाष मैदान, कलिकापुर में आयोजित की जाएगी।। इसी दिन संध्या 4 बजे जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा राजेन्द्र विद्यालय के बगल में स्थित बोधी टेंपल मैदान में होगी। वहीं, 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जुगसलाई विधानसभा की विशाल जनसभा ब्लॉक ऑफिस मैदान, पटमदा में आयोजित की जाएगी।

    कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की विशाल जनसभा के ऐतिहासिक सफलता में जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन्मयता से जुटे हैं। उनके जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। चारों विधानसभा की जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है। सभी कार्यकर्तागण बाबूलाल मरांडी के स्वागत के लिए उत्सुक और आतुर हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हेमंत सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से आमजनों में भारी आक्रोश है। इस कुशासन के खिलाफ राज्यव्यापी संकल्प यात्रा पर निकले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर की आम जनता भी अभिनंदन और स्वागत करने के लिए उत्साह से परिपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में होने वाली जनसभा अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी।

    *भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा:* जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की विशाल जनसभा की सफलता की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को सभास्थल का दौरा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विभिन्न विधानसभा के नेताओं के संग सभा स्थल में चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। गुंजन यादव ने पार्टी नेताओं के संग पोटका विधानसभा अंतर्गत कलिकापुर स्थित सुभाष मैदान, जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत साकची स्थित राजेन्द्र विद्यालय के बगल बोधी टेंपल मैदान एवं जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा ब्लॉक मैदान की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था सहित, लोगों के बैठने, पार्किंग स्थल, साउंड आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभा में आने वालों लोगों की सुविधाओं का हर संभव ख्याल रखते हुए बंदोबस्त किया जा रहा है, जिससे किसी को भी कोई असुविधा का अनुभव ना हो।

    इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष निसार अहमद, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता, महावीर महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंकल्प रैली की अंतिम बैठक बर्मामाइंस मंडल में हुआ
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता ने जन सुनवाई कार्यक्रम में आम जनता से कहा मैं गरीब का बेटा हूँ, आम जनता का दर्द सुनने और समस्या समाधान करने आया हूँ :बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.