Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोर टू डोर भौतिक सत्यापन कार्य में लापरवाही या कोताही ना बरतें, 18 वर्ष पूर्ण हो चुके सभी मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डोर टू डोर भौतिक सत्यापन कार्य में लापरवाही या कोताही ना बरतें, 18 वर्ष पूर्ण हो चुके सभी मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के निमित्त आहूत बैठक संपन्न

    डोर टू डोर भौतिक सत्यापन कार्य में लापरवाही या कोताही ना बरतें, 18 वर्ष पूर्ण हो चुके सभी मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पष्ट फोटोग्राफ को रंगीन फोटोग्राफ से बदलें- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    आज दिनांक 26.09.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के निमित्त मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन कार्य हाउस टू हाउस सर्वे, फॉर्म मोबिलाइजेशन लक्ष्य के अनुसार प्रपत्र 6 के संग्रहण, ब्लैक एंड व्हाइट इमेज के रिप्लेसमेंट सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर आदि के साथ बैठक आयोजित किया गया।

    इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रखंडवार एवं मतदान केंद्रवार किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिये उनसे प्रपत्र 6, यदि मतदाता सूची में मतदाता का नाम, उम्र, फोटो, पता सुधार हेतु फार्म 8 की वस्तुस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण हो चुके किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए, इसका ध्यान रखें। इसके अलावा उन्होंने डोर टू डोर सर्वे का विस्तार से समीक्षा कर सही से सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो उसका नाम हटा दें, कोई सुधार है तो प्रपत्र 8 भरवाएं। इसके अलावा कहा कि ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पष्ट इमेज में स्थिति को सही करिए, संतोषजनक नहीं है। वहीं जिन मतदाताओं के नाम दो विधानसभाओं में हैं, वैसे लोगों को चिन्हित करें एवं एक जगह से नाम को हटाएं। यह सभी कार्य बुथवाइज अच्छे से करें।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा ने समीक्षा क्रम में पाया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल संचालन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें समीक्षा क्रम में उन्होंने पाया कि मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन कार्य में प्रगति काफी धीमी है साथ ही बीएलओ रजिस्टर में अंकित मतदाताओं के घर घर जाकर शत प्रतिशत सत्यापन कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत डोर टू डोर भौतिक सत्यापन कार्य आदि कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ का नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर डोर टू डोर सर्वे कार्यों का जायजा लें। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु लिमिटेड समय है, इसलिए हमें भौतिक सत्यापन के कार्य को गति के साथ करना होगा ताकि, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जा सकें। इसके किए उपायुक्त ने आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला सह अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री विकास राय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य विभागीय कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिशन लाइफ के बारे में लोगों को करें जागरूक – उपायुक्त
    Next Article करीगाॅव में जन संवाद सफलता पूर्वक सम्पन्न,जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया जन संवाद का शुभारम्भ।

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.