Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिशन लाइफ के बारे में लोगों को करें जागरूक – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मिशन लाइफ के बारे में लोगों को करें जागरूक – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति का आहूत बैठक संपन्न

    मिशन लाइफ के बारे में लोगों को करें जागरूक – उपायुक्त

    पर्यावरण सुधार जनभागीदारी से संभव- उपायुक्त

    आज दिनांक 26.09.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं यथा नगर निकाय क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरे के उठाव एवं सही से निस्तारण, मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया।

    *मिशन लाइफ के तहत लाइफ फॉर एन्वायरमेंट अपनाने हेतु दिया गया निर्देश*

    *पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिला पर्यावरण प्लान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन लाइफ की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका महत्व ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ से है, यानी ऐसी जीवनशैली को अपनाना और बढ़ावा देना, जो पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाए। आज के इस तकनीक और विज्ञान के युग में पर्यावरण का अत्यधिक दोहन होने के कारण जलवायु भी अनियमित होकर अत्यधिक गर्मी, अल्पवृष्टि का सामना करना पड़ रहा है जो की बेहद चिंताजनक है। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों एवं उपायों को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है। उन्होंने अपील किया कि अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु अनुकूल जीवन शैली अपनाएं।

    उपायुक्त ने कहा कि *लोगों को जागरूक कर के ही ग्रीन इंडिया, ग्रीन झारखंड, ग्रीन जामताड़ा को साकार किया जा सकता है।* उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सुधार जन भागीदारी से ही हो सकता है। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्र में कचड़ा उठाव एवं प्रबंधन को लेकर उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिक्शा आदि को प्रमोट करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्वच्छता पर खूब जोर देने का निर्देश दिया। इसके लिए पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों को पर्यावरण प्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत एवं गांवों तक लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर बैन लगाने एवं इसके स्थान पर वैकल्पिक पारंपरिक कपड़े एवं जूट की थैली के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, सुधार असंभव है एवं साथ ही इस कार्य के लिए सभी का समान दायित्व है। वहीं उपायुक्त ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने बैठक के क्रम खाना पीना बर्बाद नहीं हो इसके लिए भी मुहिम चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कितने लोगों का मेहनत कठिन परिश्रम के पश्चात हम सभी तक भोजन पहुंचता है। यह व्यर्थ में बर्बाद न हो। बड़े आयोजनों में ज्यादा मात्रा में खाना बर्बाद होने से पर्यावरण दूषित होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्रों में ससमय साफ-सफाई, कचरा उठाव, डंपिंग, नाली की सफाई आदि को सुव्यस्थित तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया।

    वहीं जिले में मेडिकल कचरा के उचित प्रबंधन, मेडिकल अपशिष्टों का निस्तारण, भस्मीकरण आदि लेकर उचित दिशा निर्देश दिया।

    *पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं*

    मिशन लाइफ के तहत वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत सततशील जीवनशैली से संबंधित 75 कदमों को 7 श्रेणियों के तहत सूचीबद्ध किया गया है। जिनमे ऊर्जा की बचत, पानी की बचत, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का कम उपयोग, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट में कमी, स्वस्थ जीवन शैली अपनाना और ई-कचरा प्रबंधन शामिल हैं। मिशन लाइफ एक अभियान के रूप में इन पर्यावरणीय क़दमों के अनुरूप रोजाना स्वस्थ जीवनशैली की तरफ बदलाव को प्रेरित करेगी। उन्होंने जिले में फारेस्ट एवं ट्री कवर, बायोडायवर्सिटी सर्वे, आदि के बारे में उपायुक्त को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन लाईफ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हर कोई अपनी क्षमता के योगदान दे सकता है। उन्होंने पर्यावरण की वर्तमान अवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर समय रहते अगर इसका समाधान नहीं निकला तो आने वाले समय में बहुत भयावह परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, उद्योग विभाग मैनेजर श्री प्रल्हाद कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ एवं प्रताप नारायण मिश्र की जयंती कार्यक्रम आयोजित
    Next Article डोर टू डोर भौतिक सत्यापन कार्य में लापरवाही या कोताही ना बरतें, 18 वर्ष पूर्ण हो चुके सभी मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.