Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर एवं झारखंडवासियों के आरोगय और समृद्धि की कामना की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर एवं झारखंडवासियों के आरोगय और समृद्धि की कामना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर एवं झारखंडवासियों के आरोगय और समृद्धि की कामना की

    जमशेदपुर। प्रकृति संरक्षण पर आधारित महान पर्व सरहुल आज देशभर में पूरे हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। जनजातीय समुदाय के लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर के जनजातीय समुदाय द्वारा सरहुल का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रकृति के महा उपासना के पर्व सरहुल के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पुराना सीतारामडेरा में आदिवासी मुंडा समाज एवं आदिवासी उराँव समाज द्वारा आयोजित सरहुल पूजा में शामिल हुए। उन्होंने पवित्र सरहुल पूजा स्थल की विधिवत पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर सहित झारखंडवासियों के लिए आरोग्य और समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी सरहुल पूजा स्थल की पूजा-अर्चना की।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरहुल प्रकृति की उपासना का महापर्व है। आदिवासी समाज का प्रकृति प्रेम यूं ही बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति व मानव एक दूसरे के पूरक हैं। प्रकृति के बिना मानव की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। प्रकृति बचेगी, तभी धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व रहेगा। सिर्फ आदिवासी ही नहीं, बल्कि समाज के सभी लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए सजग रहकर उनके संरक्षण हेतु कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के करीब रहें, प्रकृति से प्रेम करें परंतु प्रकृति के साथ खिलवाड़ न करें। सरहुल पर्व हमें संदेश देता है कि प्रकृति ही सर्वोपरि है। आज जब समस्त संसार ग्लोबल वार्मिग जैसी संकट से जूझ रहा है तो ऐसे में प्रकृति संरक्षण और इसके संवर्धन के प्रति हम सभी को अपनी जिम्मेदारी को और अधिक सजगता से पालन करना होगा। इस दौरान पूजा समिति की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संग भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव व अन्य अतिथियों का कागर्मजोशी से स्वगात किया।

    इस दौरान आदिवासी मुंडा समाज के नंदलाल पातर, विकास सामंत, रामचंद्र सोलंकी, विवेक सांडिल, रमेश नाग, सुरा बिरुली एवं उरांव समाज से बबलु खालको, गंगाराम तिर्की, जुगल बरह,किशोर लकड़ा समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोभा यात्रा में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले , समस्त देशवासियों को दी बधाई
    Next Article गुरदयाल बताएं कौन बेचता है अफीम : सुरजीत

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.