Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा कॉलोनी के दोनों पंप हाउस में बिगत कई वर्षों….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा कॉलोनी के दोनों पंप हाउस में बिगत कई वर्षों….

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा कॉलोनी के दोनों पंप हाउस में बिगत कई वर्षों से बार-बार मोटर जल जाने पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झामुमो बागबेडा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा ने मिलकर नया मोटर लगाने की बात को लेकर जानकारी हासिल किए। कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने नया मोटर पंप सेट की प्राक्कलन राशि बनकर तैयार होने की जानकारी दिए । इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झामुमो बागबेडा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा संयुक्त रूप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को नया मोटर पंप सेट लगाने हेतु शुक्रवार को मांग पत्र सोपे थे। सौपे गए मांग पत्र में विधायक संजीव सरदार ने अनुशंसा कर तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को नया मोटर लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने कि बात कहे। तत्पश्चात पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मैकेनिकल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनीता कुमारी सामंत के द्वारा नया मोटर पंप सेट हेतु स्टार्टर सहित 12,60370 रू ( बारह लाख,साढ हजार, तीन सौ सतर रुपए ) की प्राक्कलन राशि तैयार कर दी गई है। इस कार्य हेतु अधीक्षण अभियंता पेय जल एवं स्वच्छता यांत्रिक अंचल रांची द्वारा तैयार प्राक्कलन पर तकनीकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। तकनीकी स्वीकृति मिलने के पश्चात विभाग के द्वारा जिला उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आग्रह की गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में इसकी पूरी जानकारी विधायक संजीव सरदार को दे दी गई है। विधायक संजीव सरदार से आग्रह कर अभिलंब नया मोटर पंप सेट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक संजीव सरदार इस संबंध में जिला उपयुक्त से वार्ता कर नया पंप मोटर पंप सेट लगाने का आश्वासन भी दिए हैं। सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य जब तक पूरा नहीं होती है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नया मोटर पंप सेट लग जाने से बार-बार मोटर जलने वाली समस्या का वर्तमान में समाधान हो जाएगी। इससे बागबेडा कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती ट्रेवल्स के मालिक वीरेंद्र सिंह के निधन की खबर सुन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आवास पर पहुँचे, समाज में शोक की लहर
    Next Article साहिबगंज उद्योग विभाग सभागार में आज खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.