Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में प्रतिदिन संध्याकाल में दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन का होगा आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में प्रतिदिन संध्याकाल में दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक रसमय प्रवचन एवं संकीर्तन 11 सितंबर से, घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन एवं सूर्य मंदिर समिति कर रही संयुक्त रूप से आयोजन, वृंदावन से पधार रहे स्वामी श्री रामदास जी करेंगे आध्यात्मिक प्रवचन का वर्णन

    सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में प्रतिदिन संध्याकाल में दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन का होगा आयोजन

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन एवं जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त सौजन्य से सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक सूर्य मंदिर के शंख मैदान में संध्या 5:30 बजे से 8:30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को सूर्य मंदिर के सभागार में सम्पन्न प्रेस वार्ता में दी गयी। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन से जुड़े डॉ नारायण पांडेय, सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं उज्जवल तिवारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 11 से 17 सितंबर तक सूर्य मंदिर के शंख मैदान में वृंदावन धाम से लौहनगरी जमशेदपुर पधार रहे रसिक संत शिरोमणि श्री घनश्याम दास जी महाराज के प्रचारक स्वामी श्री रामदास जी के मुखारबिंद से सात्विक एवं दिव्य प्रवचन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें प्रतिदिन संध्याकाल में संकीर्तन, भजन, प्रवचन एवं आरती के साथ रूप ध्यान सम्पन्न होगा। बताया कि सूर्य मंदिर समिति धर्म एवं संस्कृति संरक्षण के कार्यों में सदैव आगे बढ़कर कार्य करती रही है। उन्होंने इस दिव्य मानव कल्याण के प्रवचन व रसमय संकीर्तन में लौहनगरीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

    वहीं, घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन से जुड़े डॉ नारायण पांडेय ने बताया कि हम सभी जीव परमानन्द स्वरुप भगवान के अंश होते हुए भी अनादिकाल से संसार में अनवरत प्रयास करने पर भी ऐसा सुख, आनंद, शांति नहीं पा सके जो सदा के लिए हो। हमारे सनातन वैदिक दर्शन के ग्रंथों जैसे वेद, उपनिषद्, पुराण, गीता इत्यादि में जीव के कल्याण अर्थात “सदा के लिए दुःख-निवृत्ति एवं सदा के लिए अनंत आनंद की प्राप्ति” हेतु सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दिए गए हैं। लेकिन कलियुग के इस काल में मनुष्य की अल्प आयु और अल्प बुद्धि से शास्त्रों वेदों को पढ़ना-समझना लगभग असंभव है।

    उन्होंने बताया कि हम कौन हैं? हमें मानव देह क्यों मिला है? हम सुख चाहते हैं लेकिन हमें दुःख क्यों मिलता है? सबकुछ भगवान की इच्छा से होता है, तो संसार में दुःख और पाप क्यों है? धार्मिक कर्म को करने पर भी हमारा दुःख दूर क्यों नहीं होता? “गुरु” और “भगवान” कौन हैं? उनकी कृपा कैसे मिलेगी? ऐसे ही सभी मूलभूत प्रश्नों के अत्यंत ही सरल बोधगम्य भाषा-शैली में एवं वेदों-शास्त्रों के प्रमाण सहित निराकरण हेतु वृंदावन के रसिक संत शिरोमणि “श्री घनश्यामदास जी महाराज” के प्रचारक “स्वामी श्री रामदास जी ” का “सप्त दिवसीय दिव्य रसमय प्रवचन एवं संकीर्तन” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डॉ नारायण पांडेय ने आग्रह करते हुए कहा कि आत्मकल्याण के आकांक्षी जीव अधिक से अधिक संख्या में इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाकर इसे सफल बनायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटांगराईन में हुआ झारखंड साइंस फिल्म क्लब का उद्घाटन
    Next Article राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में शहर की बेटी ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर बढाया जमशेदपुर का मान, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदक विजेताओं को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    July 12, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    July 12, 2026

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.