Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन को वकीलों ने पत्र लिख पूछा चुनाव पर रोक क्यों?
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन को वकीलों ने पत्र लिख पूछा चुनाव पर रोक क्यों?

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन को वकीलों ने पत्र लिख पूछा चुनाव पर रोक क्यों?
    सुनील भौमिक एवं सुधीर पप्पू के नेतृत्व में चला हस्ताक्षर अभियान
    जमशेदपुर । जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने झारखंड स्टेट पार्क काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूछा है कि चुनाव क्यों रोक कर रखा गया है। किन कारणों से चुनाव नहीं कराया जा सकता है।
    जमशेदपुर बार एसोसिएशन के तकरीबन दो सौ से ज्यादा सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र झारखंड राज्य बार काउंसिल के चेयरमैन को लिखा है और इसकी प्रतिलिपि तदर्थ समिति के अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय और जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को सौंपी गई है।
    रेगुलर प्रैक्टिशनर वकीलों की ओर से बताया गया है कि जमशेदपुर में वकीलों द्वारा निर्वाचित कमेटी स्थायी रुप से कार्य करती रहती है परंतु पिछले चार साल से कमेटी अस्तित्व में नहीं है और चुनाव भी रुका हुआ है।
    चेयरमैन को यह भी याद दिलाया गया है कि दुनिया का यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है परंतु विडंबना है कि यहां संस्थान बिना चुनाव के कम कर रही है अर्थात लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है।
    यहां वकीलों को दिन प्रतिदिन कई प्रकार की अवस्था एवं परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। वेलफेयर ट्रस्ट से मिलनेवाला डेथ मेंबर्स फैमिली असिस्टेंस, अधिवक्ता के पहचान पत्र, फर्जी सदस्यों की बढ़ती संख्या, संस्था का आय व्यय जैसी समस्याएं गिनी जा सकती हैं। इन सारी समस्याओं को आम सभा के माध्यम से कार्य करने के समक्ष रखा जाता है जिससे समाधान का आसान रास्ता निकले। लेकिन जमशेदपुर बार में यह सारी व्यवस्थाएं बंद पड़ी हुई है।
    ऐसे में सहज ही सवाल उठता है कि यहां चुनावी प्रक्रिया क्यों और किन कर्म से रुकी हुई है।
    यहां यह बताना उचित होगा कि पिछले 4 सालों से चुनावी प्रक्रिया रुकी होने के कारण अधिवक्ताओं के बहुत सारे काम रूके हुए हैं और ऐसे में अधिवक्ता सुनील कुमार भौमिक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिवक्ताओं की भावनाओं परेशानियों से चेयरमैन को अवगत कराया गया है। अब यह देखना है कि चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत कब और कैसे की जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना श्राद्ध भोज के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ दिनेश दादा का श्राद्ध कर्म
    Next Article ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.