Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में उपभोक्ता संरक्षण फोरम को और प्रभावी बनाने की जरूरत : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य में उपभोक्ता संरक्षण फोरम को और प्रभावी बनाने की जरूरत : राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में उपभोक्ता संरक्षण फोरम को और प्रभावी बनाने की जरूरत : राजेश शुक्ल

    जिला उपभोक्ता फोरमो के निर्णय को हर स्तर पर प्रभावी बनाने की आवश्यकता

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह को पत्र भेजकर राज्य के सभी जिलों में उपभोक्ता संरक्षण फोरम को और भी प्रभावकारी बनाने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने मुख्य सचिव को लिखा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष और सदस्यों का जहाँ मानदेय और सुविधा और बढ़ाने की जरूरत है वही जिला उपभोक्ता फोरमों के मुख्यालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने की भी जरूरत है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि उपभोक्ता फोरमों को और शक्तिशाली बनाने की जहा जरूरत है वही उसके निर्णयों को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की भी जरूरत है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है झारखंड के कई जिलों में उपभोक्ता काफी परेशान है उपभोक्ता फोरम से निर्णय उनके पक्ष में होते तो है लेकिन उनका कार्यान्वयन नही होता है जिससे उनके मन मे निराशा है।

    श्री शुक्ल से आज कोल्हान प्रमंडल के अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल उनसे उनके निवास पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य और चाईबासा के अधिवक्ता श्री अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में मिला था तथा उनसे जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरमों की स्थिति से अवगत कराया था।

    श्री शुक्ल ने मुख्यसचिव को लिखा है प्रत्येक जिला उपभोक्ता फोरम में उस जिला से उपभोक्ता मामलों से जुड़े एक एक अनुभवी अधिवक्ताओं को सदस्य अवश्य नामित किया जाय ताकि फोरम के कार्य और प्रभावी और विधिसम्मत हो सके।श्री शुक्ल ने पत्र की प्रति झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री रामेश्वर उरांव को भी भेजा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार दिवसीय वूमेंस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का समापन
    Next Article भगवानपुर पुलीस ने सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को किया विनष्ट

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.