Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार दिवसीय वूमेंस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का समापन
    Breaking News Headlines खेल झारखंड

    चार दिवसीय वूमेंस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को क्षेत्र में स्थित टेल्को रिक्रिएशन क्लब में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर द्वारा 8 मार्च इंटरनेशनल वूमेंस डे के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय वूमेंस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आज समापन किया गया। इस समापन में मुख्य अतिथि के रुप में कुणाल सारंगी (स्पोक पर्सन ऑफ बीजेपी, पूर्व एमएलए) उपस्थित रहे तथा विशेष अतिथि दिनेश कुमार (एक्स प्रेसिडेंट ऑफ बीजेपी जमशेदपुर चेयरमैन ऑफ़ जेएमटीसी), जमशेदपुर महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा टिगा, एसआई मंजू कथा, डॉक्टर संजय गिरी (राष्ट्रीय चिकित्सा भूषण एवं सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित), अभिषेक गौतम (न्यूज़ चैनल हेड), अमरजीत सिंह राजा (एक्स प्रेसिडेंट ऑफ युवा मोर्चा, वाइस प्रेसिडेंट ऑफ जेएमएटीसी), हेमंत सिंह (प्रेसिडेंट ऑफ भारतीय जनता पार्टी टेल्को मंडल जेएमटीसी सपोर्टेड पर्सन), राजेंद्र सिंह टाटा मोटर्स सेफ्टी प्रोफेशनल इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कराटे, जेएमटीसी टेक्निकल हेड), कल्याणी शरण (पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग झारखंड), सुजीता शरण (शिक्षा विभाग जमशेदपुर) भी वहां मौजूद रहे। समापन के कार्यक्रम की शुरुआत टेल्को रीक्रिएशन क्लब में शाम 5:00 बजे से हुई। सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका इस कार्यक्रम में स्वागत किया गया। ट्रेनिंग कैंप में आई कुछ प्रतिभागियों ने इस 4 दिन में सिखाए गए सेल्फ डिफेंस को अतिथियों के सामने प्रदर्शित किया। स्कूल की छात्राओं तथा इस संस्था में सीख रहे छोटे छोटे बच्चों ने सेल्फ डिफेंस के नमूने दिखाएं। इसके अलावा ग्रुप पूमसे, टाली ब्रेकिंग और लड़कियों द्वारा फायर टाली ब्रेकिंग जैसे नमूने इस कार्यक्रम में सम्मिलित थे। अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को इस चार दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच मास्टर सुनील प्रसाद तथा महिला ट्रेनर शिल्पी दास द्वारा सफल किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका
    Next Article राज्य में उपभोक्ता संरक्षण फोरम को और प्रभावी बनाने की जरूरत : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.