Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीएसजी गम्हरिया प्लांट में एनडीआरएफ की एकदिवसीय कार्यशाला, आपदा प्रबंधन पर हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टीएसजी गम्हरिया प्लांट में एनडीआरएफ की एकदिवसीय कार्यशाला, आपदा प्रबंधन पर हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीएसजी गम्हरिया प्लांट में एनडीआरएफ की एकदिवसीय कार्यशाला, आपदा प्रबंधन पर हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया स्थित टीएसजी प्लांट में आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ 9वीं बटालियन की 30 सदस्यीय टीम ने एकदिवसीय दौरा सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यक्रम उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया, जिसके तहत टीएसजी सहित अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ के साथ समन्वय कर मॉक ड्रिल कराने की योजना है।

    कार्यशाला की शुरुआत कॉन्फ्रेंस हॉल में टीएसजी प्लांट चीफ रंजन कुमार सिंह ने कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित आपदाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित मानव संसाधन और समय-समय पर आयोजित मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को सचेत और प्रशिक्षित किया जाता है।

    श्री सिंह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आपदा प्रबंधन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से ही जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

    बटालियन 9 के एसीस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार ने एनडीआरएफ का एक विस्तृत विजुअल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें बल के कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों तथा अब तक देशभर में किए गए प्रमुख राहत एवं बचाव अभियानों की झलक दिखाई गई। प्रेजेंटेशन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, औद्योगिक दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में एनडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

    कार्यशाला के दौरान एनडीआरएफ टीम ने आपदा की स्थिति में त्वरित रेस्पॉन्स, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और राहत-बचाव के व्यावहारिक पहलुओं पर भी जानकारी दी, जिससे उपस्थित अधिकारियों को वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने की बेहतर समझ मिल सके। जिसे बाद में एरिया मैनेजर (सेफ्टी) राहुल कुमार और एनडीआरएफ टीम द्वारा किये गए मॉक ड्रिल में दिखाया गया।

    इस कार्यक्रम में सेफ्टी चीफ अगम कुमार, सेफ्टी हेड सुनील कुमार, ईएस एंड सीआर हेड प्रमोद कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीआर हेड के निर्देशानुसार, एरिया मैनेजर ईएस एंड सीआर महेंद्र सिंह की देखरेख में कार्यशाला का सफल संचालन किया गया।

    आपदा प्रबंधन पर हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षण टीएसजी गम्हरिया प्लांट में एनडीआरएफ की एकदिवसीय कार्यशाला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलेटेमदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जंगली हाथी का उत्पात
    Next Article दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सशस्त्र डकैती, 5 करोड़ के गहने और 8 लाख नकद लूट

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.