Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय कल 11 बजे करेंगे नामांकन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय कल 11 बजे करेंगे नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय कल 11 बजे करेंगे नामांकन

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने बुधवार को कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी के अधिकांश इलाकों में पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जुस्को के इलाके में भी पेयजल नहीं है। उलियान में भी नहीं है। मैं इन तमाम समस्याओं का समाधान करूंगा। वह बीते तीन दिनों से कई इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। हर जगह से बिजली, पानी और साफ-सफाई की शिकायतें आ रही हैं। पांच साल पहले मानगो पेयजल परियोजना की जो स्थिति थी, वह आज भी बरकरार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बात-बात पर जेल भिजवा देने और एफआईआर लॉज करवा देने वाले दिन अब हवा हुए। अब कोई ऐसा करेगा तो बाकायदा प्रतिकार किया जाएगा और ऐसा करने वालों की नकेल कसी जाएगी।

     

     

    यहां बिष्टुपुर स्थित अपने आवास/कार्यालय में बुलाए गए प्रेस कांफ्रेंस में श्री राय ने बताया कि पहले श्री संजीव आचार्या निर्दलीय जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने पर्चा भी खरीद लिया था। मैंने उनसे आग्रह किया तो वह मान गए। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने और मेरे लिए काम करने का निर्णय कर लिया है। प्रेस कांफ्रेंस में संजीव आचार्या और समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद थे।

     

     

    श्री राय ने कहा कि गुरुवार, 24 अक्टूबर को दिन के 11 बजे वह नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन समारोह में भाजपा की तरफ से झारखंड प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वसरमा, बिहार के तीन मंत्रीः अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और मदन सहनी के साथ ही पूर्व मंत्री श्याम रजक, लोजपा की तरफ से अरुण भारतीय या राजेश वर्मा इन दोनों में से कोई एक तथा आजसू के सुदेश महतो मौजूद रहेंगे।

    सरयू राय ने बताया कि भाजपा के छह मंडलोः सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची, मानगो और उलीडीह के कार्यकर्ताओं और वरीय पदाधिकारियों संग उनकी बैठक हो चुकी है। अभी तक आजादनगर मंडल की बैठक नहीं हुई है। हर बैठक में केंद्र की तरफ से छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा मौजूद रहीं। यह साफ है कि वह एनडीए का उम्मीदवार हैं और भाजपा का पूरा समर्थन उनके साथ है। इसलिए, किसी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि कमल चुनाव चिन्ह नहीं है तो भाजपा में दो राय हो सकती है। इसकी कोई संभावना है ही नहीं। भाजपा एक संगठन के नाते मेरे साथ है। भाजपा पूरी तरह मेरे साथ है।

    श्री राय ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि वे बीते 5 साल से पश्चिम जमशेदपुर में भय और आतंक के माहौल में जी रहे हैं। मैंने लोगों से कह दिया है कि जो हुआ, सो हुआ। अब कुछ ऐसा (भय-आतंक) हुआ तो हम लोग प्रतिकार करेंगे और भय पैदा करने वालों को उनकी औकात बताएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अनियमित कार्यों को ठीक कराएंगे।

     

     

     

    श्री सरयू राय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यहां कई किस्म की अनियमितताएं हो रही हैं। दो सड़कों को घेर कर आवाजाही बंद कर दिया। यह तो गलत है। डब्बा स्कूल की चहारदिवारी को तोड़ कर पीछे कर दिया गया है। ऐसा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर किया गया। वहां 70 दुकानें खड़ी कर दी गई हैं। इस संबंध में मैंने जब डीसी से पूछा तो उन्हें पता ही नहीं, जेएनएसी को पता ही नहीं। उनकी कोई योजना नहीं है। टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से पूछा तो उन्हें भी कोई सूचना नहीं। फिर ये सारा काम करवा कौन रहा है? चुनाव आचार संहिता लागू है, उसमें ये काम कैसे हो रहे हैं। कोई अपनी जमींदारी में ये सब काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन की ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं थी। आचार संहिता के प्रावधान को प्रशासन अमल में लाए।

    श्री राय ने कहा कि कई लोग हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं लेकिन एक है जो एमजीएम में बैठ कर तथाकथित इलाज के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी को बता दिया गया है। वह चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष होकर काम करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसम्पर्क अभियान में डा.अजय को मिल रहा है लोगों का समर्थन
    Next Article भारत युद्ध का नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.