Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया गठबंधन की ताकत देखकर बेहद डर गए हैं नरेंद्र मोदी : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    इंडिया गठबंधन की ताकत देखकर बेहद डर गए हैं नरेंद्र मोदी : सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंडिया गठबंधन की ताकत देखकर बेहद डर गए हैं नरेंद्र मोदी : सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर :   देश में लोकसभा चुनाव निकट आ चुका है चुनाव का आगाज देखकर और इंडिया गठबंधन की ताकत देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद डरे हुए हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दल सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगाने जा रहे हैं, इस कारण से मोदी जी डरे हुए हैं। जमशेदपुर के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक न्याय के समर्थक सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार देश भर में भाजपा विरोधी हवा चल रही है जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है

     

     

    महंगाई और बेरोजगारी के कारण देशवासी और युवा वर्ग खासे नाराज है इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। यह अंदाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी है सत्ता जाने के भय से मोदी जी हताश और भयभीत है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश को गर्त में डाल दिया, दो चार बड़े कॉरपोरेट हाउस और पूंजीपतियों के कारण देश में मोदी सरकार विरोधी लहर चल रही है। खासकर युवा वर्ग रोजगार नहीं मिलने के कारण मोदी सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। मोदी सरकार की कार्यशैली को लेकर भाजपा के अंदर भी उबाल है नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट के सहयोगियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं को कोई महत्व नहीं देते हैं और उन्हें काम करने की छूट नहीं है हर जगह अपने लोगों को बैठा रखा है इससे कैबिनेट के सहयोगियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं में नाराजगी है।

     

     

    आलम यह है कि नरेंद्र मोदी आरएसएस वाले को भी कोई महत्व नहीं देते हैं। इन सब बातों का असर लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा और मोदी समेत भाजपा का पतन निश्चित है। मोदी को ऐसा लगता है कि अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद उनके समर्थन में कुछ माहौल बदलेगा इसी कारण से अर्ध निर्मित मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह करने की जिद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे हुए हैं इस कारण साधु संतों और भाजपा के शीर्ष नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। अर्ध निर्मित मंदिर का उद्घाटन धर्म संगत नहीं है इसे सभी जानते हैं परंतु चुनाव को देखते हुए मोदी जल्दबाजी में है। उन्होंने कहा कि वैसे तो एनडीए में भी छोटे-छोटे दल मिलकर कुल 38 राजनीतिक दल है बावजूद इंडिया गठबंधन से सामना करने की ताकत एनडीए और भाजपा में नहीं है। देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और नफरत के माहौल से निजात पाना चाहती है इसी कारण इस बार मोदी सरकार का जान तय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफरार अभियुक्त को तेयाय पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    Next Article जमशेदपुर में पहली पारा योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, 23 ज़िलों से 80 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.