Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने जोहार पीरियड्स अभियान के तहत गुलमोहर हाई स्कूल में 1050 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया वितरण, छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने जोहार पीरियड्स अभियान के तहत गुलमोहर हाई स्कूल में 1050 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया वितरण, छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने जोहार पीरियड्स अभियान के तहत गुलमोहर हाई स्कूल में 1050 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया वितरण, छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

    जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के द्वारा टेल्को स्थित गुलमोहर हाई स्कूल में छात्राओं को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यशाला में 1050 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनके बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। गौरतलब है कि आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन ने इस सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए हाथ मिलाया है। संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाले कॉमिक का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक कर ही की जा सकती है।

    इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य रिशु रंजन एवं प्रथमा बसु ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक व वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा, वाइस प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव, शिक्षक इंद्रपाल सैनी, सुदेश कौर, सोमा, अनुनीता, भारती, लिनेट, शालिनी, शशिकला तथा नाम्या स्माइल फाऊंडेशन से निर्मल कुमार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article जमशेदपुर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में उमड़े हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक संगठन के लोग

    Related Posts

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    August 21, 2026

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    कोबरा दंश से बालिका सुरक्षित, समय पर इलाज से बची जान

    बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

    जनता दरबार में पहुंचीं जमीन, सड़क और आवास से जुड़ी फरियादें*

    लिस और प्रशासन की छापेमारी में जब्त हुआ 5000 सीएफटी बालू*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.