Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में उमड़े हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक संगठन के लोग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में उमड़े हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक संगठन के लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में उमड़े हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक संगठन के लोग

    कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने दिखाई ताकत

    जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय, अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, प्रदेश कोऑडिनेटर भारत जोड़ो यात्रा सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता व  कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के साथ कांग्रेसियों के सहयोग से विशाल जन सैलाब के साथ भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ डिमना चौक से हुआ।

    पारडीह काली मंदिर में भारत जोड़ो यात्रा के झारखंड प्रदेश के कोडिनेटर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय का स्वागत करने के बाद माता काली का दर्शन कर बाहर निकलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता महासचिव अजय सिंह के साथ कमलेश कुमार पांडे

     

    यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथिगण प्रदेश कोऑडिनेटर भारत जोड़ो यात्रा सुबोधकांत सहाय, सीडब्लूसी सदस्य डॉ अजय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए। मुख्य अतिथि का आगवानी एवं स्वागत  मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया। भारत जोड़ो यात्रा में जमशेदपुर पश्चिम विधान क्षेत्र के सभी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्तागण भारी संख्या में समय से पहुँचे। भारत जोड़ो यात्रा को खास बनाने के लिए सम्पूर्ण जिले के सभी प्रखण्ड एवं गाँवों से कांग्रेस कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुँचे।

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभा का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत 7 सितंबर से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर के तरफ बढ रही है, यात्रा आज 102 दिन पुरा हो चुका है, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी देश में बढ़ते बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, खाद्य पदार्थ पर जीएसटी वापस लेने, देश से नफरत हटाने, आपसी भाईचारा बढ़ाने, एकता को मजबूत करने एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी रोड पर निकली है। जनता की समस्याओं को दुर करने के लिए आवाज उठा रही है।

    प्रदेश कोऑडिनेटर भारत जोड़ो यात्रा सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण देश की जनता तबाह हो गई है। देश में त्याग की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री जैसे पद को डाॅ मनमोहन सिंह जैसे ज्ञानी पुरुष को सौंपा। जिन्होंने 10 वर्षो तक भारत को विकास की गति को बढ़या। आज आवश्यकता है पुनः कांग्रेस को देश में ला कर सबों का भलाई की जाए।

    माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने हुंकार भरते हुए कहा कि झारखण्ड में सभी जगह भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम हो रही है। लेकिन जमशेदपुर की जनता और कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर भारी समर्थन देकर भाजपा के विरुद्ध बिगुल फुंकने में कांग्रेस नेताओं का साथ दिया है। अब भाजपा का पोल खुल गई है। देश में नफरत फैला कर भाई से भाई को लडा रही है। बेरोजगारी से नौजवान त्रस्त है, महंगाई बढ़ रही है। देश की संपत्ति बेची जा रही है। अब भाजपा के विरुद्ध खड़ा होने का समय आ गया है। एक एक कांग्रेस का सिपाही हजार हजार भाजपाईयों से भारी है।
    पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सीडब्लू सी सदस्य डॉ अजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दिन रात महंगाई बढ़ाकर रिकार्ड बना रही है। आज जब देश त्रस्त है तब भी सीएनजी गैस में दाम बढ़ा दी गई है। जनता को महंगाई के मार से दबा रही है। आज देश असुरक्षित है, चीन हमारे जमीन को जबरन हडप लिया है। देश की हालत चिंताजनक है।

     

    भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के मानगो के डिमना चौक से शंकोसाई, उलीडीह, खुदीराम बोस चौक, गाँधी मैदान तक कुल 17 स्थानों पर आम जनता और कांग्रेसजनों ने यात्रा का स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, डाॅ अजय कुमार पूर्व सांसद का गर्मजोशी के साथ फुलमाला, पटाखे फोड़कर अभिवादन किया। स्वागत कार्यक्रमों का प्रबंधन कार्य प्रदेश कांग्रेस के आमंत्रित सदस्य गुड्डू गुप्ता ने संभाल रखा था। जिनका भूरी भूरी प्रशंसा प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से किया।

    डिमना चौक पर नुक्कड सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, सुबोध सिंह सरदार, राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, रविंद्र कुमार झा ने संबोधित किया। स्वागत करने वाले पदाधिकारी में कमल किशोर अग्रवाल, रघुनाथ पाण्डेय, चन्द्रभान सिंह, नन्दलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, शफीअहमद खान, रूहुल जमील अहमद, अंसार खान।

    गणमान्य नेता में रामाश्रय प्रसाद, अजय सिंह, अशोक चौधरी, बिजय खाॅ, कमलेश पांडे अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, गुरदीप सिंह, ओम प्रकाश सिंह गुड्डू, रामदरस चौधरी, महेंद्र मिश्रा, गोपाल प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, अतुल गुप्ता, सामंता कुमार, परविंदर सिंह, फिरोज खान, रेयाज खान, आलम भाई, साकीर खान, मनोज सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, किशन लाल महतो, फकीर चंद्र अग्रवाल, डाॅ मनोज महतो, ऊषा सिंह, पुनीता चौधरी, नीरज सिंह,रजनीश सिंह, अनवारुल हक, ईश्वर सिंह, बबुआ झा, संजय तिवारी, अखिलेश सिंह, कैलाश रजक, ज्योतिष यादव, आशीष ठाकुर, भरत सिंह, अजय मंडल, अशोक झा, अपर्णा गुहा सुभद्रा कर्मकार, रीता शर्मा, सुमित्रा पाण्डा, काल्टू चक्रवर्ती, जसाई मार्डी, लालबाबू, इंतिखाब वास्ती, अनिल सिंह, अजय मिश्रा, बबन शुक्ला, केपी रवि, मोती खान, आनन्द मय पात्रा, बिजेन्दर पाण्डेय, राकेश साहू, देबुलाल सहिस, नवीन मिश्रा, बबलू नौशाद, शाहनवाज अहमद, संजय शर्मा, सोहेल खान, अख्तर भाई, अशोक सिंह, रमन खान, अजय मिश्रा, ज्योति मिश्र, कैसर आलम, भगवान शर्मा, गुड्डी देवी, प्रेमी अंथोनी, बेबी सिंह, बंटी शर्मा, संतोष सिंह, राजेश पाठक, सुकू चौहान, मो नौशाद, संजय घोष, अजितेश उज्जैन, राजा सिंह, राहुल गोस्वामी, दिबेश राज, पवन कुमार बबलू, राजेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, रंजीत झा, हीरालाल दास, विनोद रजक, कृष्णा ठाकुर, सतीश रजक, जीवन ज्योति,

    कांग्रेस पार्टी का झण्डा लेकिन यात्रा में ब्रजेन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय झण्डा लेकर संजय सिंह आजाद, मुन्ना सिंह सेवादल, संजय यादव पुरी यात्रा में चलते रहे।

    जिला कांग्रेस के तरफ से कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने संभाला।


    भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन होने पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने सभी कांग्रेसजनों को बधाई दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाम्या स्माइल फाउंडेशन ने जोहार पीरियड्स अभियान के तहत गुलमोहर हाई स्कूल में 1050 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया वितरण, छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान
    Next Article बिरसानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार व एसआई अभय कुमार सिंह हो रही है क्षेत्र में प्रशंसा

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.