Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला फैक्टरी ढही, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी
    Headlines राष्ट्रीय

    पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला फैक्टरी ढही, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला फैक्टरी ढही, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी

    लुधियाना : लुधियाना के ‘फोकल प्वाइंट’ इलाके में शनिवार देर शाम एक कपड़ा फैक्टरी की बहुमंजिला इमारत ढह गई जिससे एक श्रमिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे छह मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कई टीम ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है।

     

     

    उन्होंने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मलबे में अभी कोई फंसा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

    उन्होंने बताया कि एक श्रमिक को पहले ही बचा लिया गया था और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

    अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम ‘फोकल प्वाइंट’ के फेज-8 इलाके में घटी।

    प्रारंभ में मलबे में सात कार्मिक फंसे हुए थे।

     

     

    एक चश्मदीद के अनुसार ,इस इमारत के ढहने से पहले जोरदार आवास सुनायी दी।

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दो दल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और फैक्टरी के विभाग एवं नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

    राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को बचाव अभियान के पूरा होने तक मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    उनके अनुसार, नगर निगम और अग्निशमन विभाग को भी वहां चौबीसों घंटे अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन
    Next Article महिला दिवस समारोह में राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.