Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुकेश अंबानी को मिली तीसरी धमकी, अब 400 करोड़ की फिरौती मांगीं
    Breaking News Headlines

    मुकेश अंबानी को मिली तीसरी धमकी, अब 400 करोड़ की फिरौती मांगीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई। एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को एक हफ्ते में तीसरी बार मेल पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार धमकी देने वाले 400 करोड़ रुपए फिरौती की डिमांड की है. इससे पहले भी शनिवार को धमकी देने वाले ने 20 करोड़ मांगे थे और अगले दिन इसे 200 करोड़ कर दिया था. इस बार मेल पर धमकी देने वाले ने 400 करोड़ रुपए मांगने के साथ ये भी लिखा है कि अगर पुलिस मुझे नहीं खोज पाई तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती. ये ईमेल भी उसी एड्रेस से आया है जिससे पिछले दो ईमेल आए थे.

     

    मुंबई पुलिस अब तक पुराने दो ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल यानि IP एड्रेस खोजने में लगी है. पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है. ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई हैं. टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आईपी एड्रेस बेल्जियम का है. लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है.

    पिछले 2 मेल के बाद सोमवार को भेजे गए तीसरे ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा है, ‘अब हमने अपनी डिमांड बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी है. अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती.’ रिलायंस इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी इन-चार्ज ने पिछले शुक्रवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पहली मेल में 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. शनिवार को दूसरे मेल में इसे बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था.

    क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की साइबर क्राइम सेल्स मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह ईमेल एड्रेस केवल धमकी देने के लिए ही बनाया गया है.

    ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी या उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले साल 5 अक्टूबर को एक शख्स ने रिलायंस फाउंडेशन के एक हॉस्पिटल में कॉल करके अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. साथ ही अस्पताल को बम से उड़ाने की बात भी कही थी. हालांकि तब उस शख्स को अगले ही दिन बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया था और उसकी पहचान राकेश कुमार शर्मा के रूप में हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीआरएस सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला, संदिग्ध ने पेट में घोंपा चाकू
    Next Article इजरायली पीएम की दो टूक: सीजफायर नहीं करूंगा, यह हमास के सामने सरेंडर करने जैसा

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.