Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान सचिव से मिलकर की एचसीएल के सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस के लीज अवधि विस्तारीकरण की मांग
    Breaking News Headlines झारखंड

    सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान सचिव से मिलकर की एचसीएल के सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस के लीज अवधि विस्तारीकरण की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान सचिव से मिलकर की एचसीएल के सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस के लीज अवधि विस्तारीकरण की मांग
    सांसद विद्युतवरण महतो ने आज केन्द्रीय खान सचिव आलोक टण्डन से मिलकर हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस की लीज अवधि के विस्तारीकरण एवं मऊभण्डार प्लांट को चालू कराने की मांग की है। सांसद श्री महतो बन्द कॉपर खदानों एवं प्लांट को शुरू कराने की मांग को लेकर विशेष रूप से दिल्ली गए है।

    उन्होंने केन्द्रीय खान सचिव से मिलकर मांगपत्र सौंपा है। सांसद श्री महतो ने कहा कि एचसीएल की सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस के लीज अवधि विस्तारीकरण हेतु झारखण्ड सरकार ने पूर्ण विवरण तैयार कर भारत सरकार की खान मंत्रालय को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव भेजा है।
    सांसद ने कहा कि सुरदा माइंस की लीज अवधि 31 मार्च 2020 को समाप्त होने के बाद से खनन कार्य पूरी तरह से बन्द है। खनन कार्य बन्द होने से करीब 1500 मजदूर प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए है। वही, क्षेत्र में निवास करने वाले लगभग 25 हजार जनजातीय आबादी भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुई है। खदान में कार्यरत मजदूरों के साथ ही स्थानीय लोगों के समक्ष भी आर्थिक संकट एवं भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है जो चिंता का विषय है। सांसद ने सुरदा के साथ ही राखा कॉपर माइंस की ओर भी केंद्रीय खान सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया है। सांसद ने कहा कि राखाकॉपर खदान का कार्य भी लीज विस्तारीकरण के आभाव में लंबित पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से राखा कॉपर खदान परियोजना से सम्बंधित कई अड़चने समाप्त की गई हैं। सुरदा के साथ ही राखा कॉपर खदान की भी लीज अवधि विस्तारीकरण के अनुमोदन हेतु राज्य सरकार ने खान मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है।
    सांसद ने केंद्रीय खान सचिव से मांग किया कि सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस के लीज अवधि विस्तारीकरण के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी प्रदान की जाएं। साथ ही एचसीएल को ताम्र खदानों को जल्द चालू करने का भी निर्देश दिया जाए ताकि खनन कार्य प्रारंभ हो सके। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर का सृजन होगा तथा आर्थिक मंदी भी दूर होगी।
    सांसद ने मऊभंडार प्लांट के आधुनिकीकरण के लिए मांगा 1,000 करोड़ रुपए के फंड का अनुदान*
    सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान सचिव का ध्यान एचसीएल की मऊभण्डार स्थित प्लांट की ओर भी आकृष्ट कराया है। सांसद ने कहा कि ताम्र सांद्र अयस्क की कमी के कारण बीते दो वर्ष से प्लांट बन्द है। प्लांट बंद होने से करीब एक हजार मजदूर प्रत्यक्ष रूप से बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर है। रोजगार के आभाव में मजदूर एवं उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट एवं भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सांसद ने यह भी कहा कि मऊभण्डार प्लांट की तकनीक काफी पुरानी हो चुकी है। उन्होंने प्लांट के आधुनिकीकरण के लिए केन्द्रीय खान सचिव से एचसीएल को 1,000 करोड़ रुपए के फंड का अनुदान प्रदान करने की मांग की। सांसद ने कहा कि इससे देश ना सिर्फ ताम्र उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकेगा बल्कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया के उद्देश्य की पूर्ती भी हो सकेगी।
    केन्द्रीय खान सचिव श्री टंडन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रेषित दस्तावेज का अध्ययन कर त्वरित एवं समुचित निर्णय लेते हुए सुरदा माइंस लीज नवीकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने को कृत संकल्पितः शशि प्रकाश सिंह
    Next Article सम्मानित किये गए दस्तार प्रशिक्षक दस्तार के लिए लोगों को प्रेरित करना नए पौधे लगाने जैसा: गोल्डू

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.