Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने को कृत संकल्पितः शशि प्रकाश सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड

    सरकार पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने को कृत संकल्पितः शशि प्रकाश सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरकार पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने को कृत संकल्पितः शशि प्रकाश सिंह

    स्वास्थ्य बीमा को लेकर पत्रकारों ने दिये अहम सुझाव

    सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में तमाम पत्रकारों संग बैठक

    रांची:सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसे लेकर सरकार कृत संकल्पित है। वह आज सूचना भवन में स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रारूप के संबंध में आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में बोल रहे थे।

    श्री शशि रंजन ने कहा कि सरकार सभी मीडिया कर्मियों से उनका मंतव्य लेना चाहती है। इसे लेकर दो बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है, जो निकटवर्ती राज्यों में मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बीमा कंपनी अथवा बीमा की शर्तो से संबंधित सुझाव निदेशालय के साथ साझा करने को आमंत्रित किया। कहा, जल्द ही स्वास्थ्य बीमा की नियमावली तैयार कर ली जाएगी। उसके बाद एक बार फिर पत्रकारों से इसपर मंतव्य लिया जाएगा और उसके बाद इसे लागू कर दिया जायेगा।

    पत्रकारों ने भी इस अवसर पर अपने सुझाव दिये। सुझावों में बीमा प्रीमियम नहीं लेने या कुल प्रीमियम का 10% राशि तय करने को कहा गया। वहीं बीमा योजना से शहर सहित आंचलिक क्षेत्रों के पत्रकारों को भी जोड़ने पर बल दिया गया। साथ ही बीमा की राशि 10 लाख रुपये तक करने का भी सुझाव दिया गया।

    बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की उप निदेशक श्रीमती शालिनी वर्मा, सहायक निदेशक अविनाश कुमार, यूनाईटेड इंडिया बीमा कंपनी, नेशनल इंशोरेंस कंपनी के प्रतिनिधि एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात में पकड़ी गई कंधार से भेजी गई 21000 करोड़ की ड्रग्स
    Next Article सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान सचिव से मिलकर की एचसीएल के सुरदा एवं राखा कॉपर माइंस के लीज अवधि विस्तारीकरण की मांग

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.