Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने बागबेड़ा कॉलोनी के सड़कों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने बागबेड़ा कॉलोनी के सड़कों का किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने बागबेड़ा कॉलोनी के सड़कों का निरीक्षण किया । इस क्रम में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता को क्षेत्र का भ्रमण कर बागबेड़ा कॉलोनी के सड़कों का अवलोकन करने को कहा । आज सड़कों के निरीक्षण के क्रम में सांसद ने रेलवे कॉलोनी लाल बिल्डिंग के महाराणा प्रताप चौक से भ्रमण प्रारंभ किया एवं वहां से होते हुए बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक पहुंचे । वहां पहुंचने के उपरांत उन्होंने कनीय अभियंता उपेंद्र ठाकुर को यह निर्देश दिया कि वे स्थानीय वासियों के साथ बागबेड़ा के सभी सड़कों यथा रोड नंबर 1 2 3 4 5 एवं 6 का निरीक्षण करें एवं इसके साथ साथ सभी क्रॉस रोड का निरीक्षण कर इसके मरम्मती करण एवं सुदृढ़ीकरण का एक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रेषित करें । उन्होंने कनीय अभियंता को यह भी निर्देश दिया की सड़क की चौड़ाई कम नहीं होनी चाहिए और जल निकास का समुचित प्रबंध ही रहना चाहिए आवश्यकता पड़ने
    पर पेबर्स ब्लॉक का भी उपयोग किया जाए। निरीक्षण के दौरान सांसद श्री महतो ने कहा उनका प्रयास है कि कॉलोनी के सभी सड़कों जिनका मरम्मतिकरण लंबे समय से नहीं हुआ है उनका जीर्णोद्धार किया जाए।वे इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों से पत्राचार करेंगे और जरूरत पड़ी तो विभागीय मंत्री से मिलकर इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा ।
    आज उनके साथ निरीक्षण करने वालों में मुख्य रूप से बागबेड़ा के जिला पार्षद कविता परमार,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, धनंजय उपाध्याय,बागबेड़ा के मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, ललन यादव ,आनंद शर्मा ,हेमंत सिंह ,कमलेश पांडे ,दिलीप पाठक, गोपाल तिवारी, अखिलेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर के प्रांगण में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
    Next Article महामहिम के कार्यक्रम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार पांडे ने उठाया सवाल

    Related Posts

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    June 14, 2026

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.