Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह का निधन, स्वर्णरेखा घाट पर संपन्न हुआ अंतिम संस्कार
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह का निधन, स्वर्णरेखा घाट पर संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह का निधन, स्वर्णरेखा घाट पर संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,

    जमशेदपुर।शिवहर (बिहार) की सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह (69) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मानगो आशियाना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

    स्वर्गीय पूनम सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र अभिषेक सिंह ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे दो पुत्र—अभिषेक सिंह और अभिजीत सिंह—तथा एक पुत्री अंजुमन सिंह को छोड़ गई हैं। उनके पति अरविंद सिंह, जो केबुल कंपनी में वरीय अधिकारी थे, का निधन पहले ही हो चुका है।

    पूनम सिंह पूर्व में केबुल टाउन में निवास करती थीं और वर्तमान में मानगो आशियाना में रह रही थीं। निधन की सूचना मिलते ही जदयू प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, टाटा मोटर्स यूनियन के कमेटी मेंबर यशवंत सिंह, सूरज ठाकुर, मनोज सिंह सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सांसद लवली आनंद जल्द ही जमशेदपुर पहुंचेंगी।

    सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह का निधन स्वर्णरेखा घाट पर संपन्न हुआ अंतिम संस्कार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत बरन महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
    Next Article विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर गिरिडीह के लाल शिबू को ‘राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न मेरठ 2025’ सम्मान से सम्मानित किया गयाl

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.