सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा जिला मुख्यालय स्थित रेलवे टिकट काउंटर के बंद होने की सूचना मिलते ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने संबंधित रेल प्रबंधन को पत्र लिखकर इस विषय में अवगत कराया। सांसद की इस पहल के बाद रेल विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी कि टिकट काउंटर पहले की तरह नियमित रूप से संचालित होता रहेगा।

इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब यात्रियों को टिकट के लिए दूर-दराज के इलाकों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह व्यवस्था काफी सुविधाजनक साबित होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर यह काउंटर बंद हो जाता, तो उन्हें टिकट लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता।

