गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) ने नई समयावधि के अनुरूप विद्यालयों में कक्षा संचालन हेतु दिए निर्देश
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में _*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के द्वारा*_ जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग केजी (K.G.) से कक्षा-08 तक की कक्षाएं प्रातः 07ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः30 बजे तक एवं वर्ग-09 से वर्ग-12 तक की कक्षाएँ प्रातः 07ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 तक संचालित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने करना सुनिश्चित करेंगे। _*यह आदेश दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से लागू रहेगा।
