Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यू केबुल टाउन में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, एस बी सी की हुई खिताबी जीत
    Breaking News Headlines झारखंड

    न्यू केबुल टाउन में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, एस बी सी की हुई खिताबी जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2021Updated:January 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यू केबुल टाउन में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, एस बी सी की हुई खिताबी जीत

    ■ सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता अभय सिंह, केबुल ब्वॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर व महासचिव सह क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह  ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

    मंगलवार, जमशेदपुर: गोलमुरी, न्यू केबुल टाउन सेंट्रल दुर्गा पूजा मैदान में खेले जा रहे चार दिवसीय राजेश झा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। केबुल ब्वॉयज क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं खेलों के प्रति समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन के खिलाड़ी रहे स्वर्गीय राजेश झा की स्मृति में एस बी सी क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में शीशम ब्वॉयज़ क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में 66 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर केबुल ब्वॉयज क्लब की टीम सभी विकेट गंवाते हुए 42 रन ही बना सकी और इस तरह एस बी सी ने फाइनल मैच में 23 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर छठी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने वाले संजय कुमार को मेन ऑफ मैच मैच एवं मेन ऑफ सीरीज सोनू कुमार को चुना गया। फाइनल मैच के पुरुस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि खेल से अनुशासन की सीख मिलती है। खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के संग अन्य कार्यों में में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं, भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि आजकल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रोत्साहन एवं बेहतरी के लिए भी प्रयास करने की जरूरत है। खेल से युवाओं में एकता व मित्रता की भावना को बल मिलता है।

    फ़इनल की विजेता टीम को नकद राशि 40,000 व ट्रॉफी एवं उप-विजेता टीम को नकद राशि 30,000 व ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया गया। फाइनल मैच के दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान की गई।

    इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा, पप्पू सिंह, अजय सिंह, देबाशीष झा, केबुल ब्वॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महासचिव सह क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, क्लब के बिपिन झा, बिट्टू तिवारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बब्बू तिवारी, अरुण कुमार, संजय सिंह, सुमित सिंह, आदित्य कुमार, अमित शर्मा, अभिषेक, सुभाशीष झा, कृष्णा कुमार, देवेश, शैलेश, शशि शर्मा, विशाल बिलटू, गौतम, प्रशांत सिन्हा, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, विनीत समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछुट्टियों के दिन भी पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़े रहते हैं टाटा स्टील कर्मी विभाष शुक्ला
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.