भारतीय जनता पार्टी में मेरी पहली जिम्मेदारी बूथ स्तर से हुई है, जहां पर मैं भी बूथ पर पर्ची बांटने का काम करता रहा, भाजपा ने मुझे वहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जो कोई और पार्टी में नहीं हो सकता है. यहां कोई कोई चांदी की चम्मच लेकर पैदा नहीं होता है, यहां मेहनत के बल पर ही आगे बढऩे का मौका मिलता है. उक्ताशय क ी बात केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद स्मारक में आयोजित बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम में कही. श्री शाह आज जबलपुर में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.
केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने आगे कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने चाय बेचने वाले को भी प्रधानमंत्री बना दिया, यहां पर मेहनत का मोल है, यहां पर पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया जाता है. कोरोनॉ काल के कारण मैं भी बहुत समय बाद इतनी बड़ी संख्या में कार्यकत्ताओं के बीच आया हूँ. मेरा दायित्व बदल गया मैं संगठन से सत्ता में आ गया कार्यकर्ताओं के बीच जाना कम हो गया उसके बाद कोरोनॉ काल आ गया पर जब कार्यकर्ताओ के बीच और विशेषकर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जाता हूं तो याद आता है कि मैंने भी जब पार्टी का कार्य प्रारंभ किया तो सर्वप्रथम बूथ अध्यक्ष बना था. उन्होंने कहा बाकी दलों में आप किसी घराने से हो या परिवार से हो तब ही आपको नेतृत्व करने मिलता है लेकिन भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और निष्ठा से कार्य करते हुए आगे बढ़ सकता है इसीलिए आपसे कहना चाहता हूं आपके लिए स्थान खुला है मेहनत कीजिये संगठन को मजबूत कीजिये और आगे आइए.

