Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा- आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ऐसे देंगे राहत
    Breaking News Headlines

    केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा- आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ऐसे देंगे राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि फ्लैक्सी इंजन लगे वाहन निर्माण की नीति बनाई जा रही है ताकि लोगों को पेट्रोल-डीजल की जगह एथेनॉल के इस्तेमाल का विकल्प मिल सके. गडकरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं इसलिए सरकार जनता को राहत देने के लिए फ्लैक्सी इंजन लगे वाहन निर्माण की नीति बनाई जा रही है. इससे लोग डीजल-पेट्रोल की जगह आसानी से एथेनॉल का इस्तेमाल कर सकेंगे.नितिन गडकरी ने कहा कि जल्दी ही वाहन निमार्ताओं को लिए एक नीति बनाई जा रही है जिसके तहत सभी वाहनों में फ्लैक्सी इंजन लगाना जरूरी कर दिया जाएगा. इसके तहत लोग वाहन में पेट्रोल और डीजल की जगह एथेनॉल का इस्तेमाल कर सकेंगे.गडकरी ने कहा कि एथेनॉल का उत्पादन बड़ी मात्रा में करने की रणनीति पर भी काम चल रहा है. एथेनॉल गन्ना भूसा, धान आदि से तैयार होता है. किसान अच्छी पैदावार कर रहा है और उसकी मेहनत का पूरा लाभ उसे मिले, इसमें स्वच्छ ईंधन एथेनॉल महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 12 लाख करोड़ रुपये का डीजल और पेट्रोल आयात किया जाता है. एथेनॉल के इस्तेमाल से पेट्रोल और डीजल के आयात को कम करके अगर चार-पांच लाख करोड़ रुपये बचते हैं तो उसका फायदा किसानों को मिलेगा.बता दें कि नितिन गडकरी इससे पहले भी इथेनॉल व अन्य वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कह चुके हैं. भारत अपना इथेनॉल उत्पादन लगातार बढ़ा रहा है. हाल में सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने की समयसीमा को 2030 से घटाकर 2025 कर दिया है. अभी देश में प्रति लीटर पेट्रोल में 8.5 इथेनॉल मिलाया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article85 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेगी डोमेस्टिक फ्लाइट, केन्द्र सरकार ने दी एयरलाइंस को राहत
    Next Article भाजपा में कोई चांदी की चम्मच लेकर पैदा नहीं होता: गृहमंत्री अमित शाह

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.