Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी कांग्रेस में एक नियुक्ति पर मचा बवाल, अरुण यादव ने कमलनाथ पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमपी कांग्रेस में एक नियुक्ति पर मचा बवाल, अरुण यादव ने कमलनाथ पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में आने से पार्टी में घमासान मच गया है. अब इसको लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता खुलकर इसके विरोध में हो गए हैं. पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने बाबूलाल को पार्टी में शामिल करने को लेकर कहा- हम गोडसे नहीं गांधी की विचारधारा की पूजा करते हैं. उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी करने के बाद पत्र जारी कर पार्टी के बड़े नेताओं पर सवाल खड़े किए हैं.

    पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस गांधी वादी विचारधारा की पार्टी है. इस देश की आजादी में गांधी की विचारधारा पर लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया, जो कांग्रेस और देश का मूल मंत्र है. इसी विचार धारा ने देश में सरकारें बनाई और आगे भी यही विचारधारा चलने वाली है. सत्य और अहिंसा का जो मार्ग गांधी ने अपनाया था, उसी में देश आगे चलेगा. दो विचार धाराएं देश में काम करती हैं, एक गांधी और एक गोडसे की. हत्यारे गोडसे का मंदिर बनाना और उसकी पूजा करना. उसे गांधी की विचार धारा से मेल मिलाप कराना मुझे उचित नहीं लगा और इसलिए मैंने अपने विचार रखे. यह सिर्फ मेरे नहीं बल्कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं के विचार भी हैं. हम गांधी की विचारधारा को ही आगे बढ़ाने वाले हैं. इसलिए मैंने कहा-गोडसे की विचारधारा में हम शामिल नहीं है. जय हिंद…

    अरुण ने कहा-चुप नहीं रहूंगा

    अरुण यादव ने लिखा- महात्मा गांधी की विचारधारा के हत्यारे के खिलाफ मैं चुप नहीं रहूंगा. उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि मैं आरएसएस की विचारधारा को लेकर लाभ-हानि की चिंता किए बिना जुबानी जंग नहीं, बल्कि सड़क पर लड़ाई लड़ता हूं. मेरी आवाज कांग्रेस और गांधी विचारधारा को समर्पित एक सच्चे कांग्रेस कार्यकर्ता की आवाज है. जिस संघ कार्यालय में कभी तिरंगा नहीं लगता है, वहां इंदौर के संघ कार्यालय (अर्चना) पर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर मैंने तिरंगा फहराया. देश के सारे बड़े नेता कहते हैं कि देश का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे था. आज गोडसे की पूजा करने वाले के कांग्रेस में प्रवेश पर वो सब नेता खामोश क्यों हैं?

    कमलनाथ को निशाने पर लिया

    अरुण ने सीधे-सीधे पीसीसी चीफ कमलनाथ पर सवाल उठाए है. उन्होंने लिखा है कि अपनी ही सरकार में कमलनाथ ने इन्हीं बाबूलाल चौरसिया और उनके सहयोगियों का ग्वालियर में गोडसे का मंदिर बनाने और पूजा करने के विरोध में एफआईआक दर्ज करने का निर्देश दिया था. इन स्थितियों में जब संघ और पूरी बीजेपी एकजुट होकर महात्मा गांधीजी, नेहरू जी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चेहरे को नई पीढ़ी के सामने भद्दा करने की कोशिश कर रही है, तब कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा को समर्पित एक सच्चे सिपाही के नाते मैं चुप नहीं बैठ सकता हूं. यह मेरा वैचारिक संघर्ष किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं होकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को समर्पित है. इसके लिए मैं हर राजनीतिक क्षति सहने को तैयार हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग से हमने लगायी थी गुहार, इसलिये लिया बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का निर्णय: अधीर रंजन चौधरी
    Next Article माघ पूर्णिमा पर स्नान कर देवता करते है देवलोक गमन!

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.