Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माघ पूर्णिमा पर स्नान कर देवता करते है देवलोक गमन!
    Headlines धर्म

    माघ पूर्णिमा पर स्नान कर देवता करते है देवलोक गमन!

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री कल्लाजी वैदिक विश्व विद्यालय, निम्बाहेड़ा के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डाॅ मृत्युंजय तिवारी के अनुसार जब कर्क राशि में चन्द्रमा और मकर राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं, तब माघ पूर्णिमा का पवित्र योग बनता है. इस वर्ष यह 27 फरवरी को है, ब्रह्मवैवर्त पुराण, पद्मपुराण और निर्णयसिंधु में कहा गया है कि माघी पूर्णिमा के दिन खुद भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं. अतः इस पावन दिन मान्यता है कि गंगा जल के स्पर्श मात्र से समस्त पापों का नाश हो जाता है. ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, इस योग में स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है. इसीलिए सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए माघी पूर्णिमा का स्नान बहुत फलदायी माना जाता है.

    इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना और उत्तम गति प्रदान करता है. शास्त्रों में कहा गया है मासपर्यन्त स्नानासंभवे तु त्रयहमेकाहां वायात् अर्थात् जो मनुष्य स्वर्गलोक में स्थान पाना चाहते हैं, उन्हंे माघ मास में सूर्य की मकर राशि में स्थित होने पर तीर्थ स्नान अवश्य करना चाहिए. इस दिन स्नान-दान करते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप अवश्य करें.

    यह भी माना जाता है कि इस दिन सभी देवता पृथ्वी पर आकर प्रयाग में स्नान, दान करने के साथ-साथ मनुष्य रूप धारण करके भजन, सतसंग आदि करते हैं और माघ पूर्णिमा के दिन सभी देवी-देवता अंतिम बार स्नान करके अपने लोकों को प्रस्थान करते हैं. कल्पवासी क्षौरकर्म, मुंडन आदि के बाद विधि-विधान से गंगा स्नान कर सत्यनारायण की पूजा करते हैं. कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, छाता, फल और अन्न आदि दक्षिणा दी जानी चाहिए. इस दिन पितरों का श्राद्ध-तर्पण करने की भी परंपरा है. इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. विष्णु भगवान की पूजा में केला पत्ता, पंचामृत, सुपारी, पान, शहद, मिष्ठान, तिल, मौलि, कुमकुम, दूर्वा का उपयोग अवश्य करना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी कांग्रेस में एक नियुक्ति पर मचा बवाल, अरुण यादव ने कमलनाथ पर साधा निशाना
    Next Article यूपी हाईकोर्ट से फर्जी बीएड डिग्री वाले 2823 अध्यापकों को बड़ा झटका, बर्खास्तगी को दिया सही करार

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.