सांसद बिद्युत बरण महतो ने 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धालभुम क्लब में उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सांसद बिद्युत बरण महतो ने 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साकची पश्चिम मंडल अंतर्गत धालभुम क्लब में उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के लोकप्रिय जनप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत अनेक योग एवं आसन का अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा योगासन हमारी पारंपरिक विरासत है। साथ ही यह पूरे विश्व को भारत की देन है। हमारे ऋषि मुनियों ने आमजनों के स्वास्थ्य रक्षा एवं निरोगी जीवन हेतु इसे अपने दैनंदिन जीवन में अपनाया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में योग ने एक बार फिर से अपनी प्राचीन गरिमा को प्राप्त किया है। थोड़ा समय निकाल कर हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्री महतो के अलावा मुख्य रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक नीरज सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी जटाशंकर पांडे , हलधर नारायण साह,दीपु सिंह, हरेन्द्र पांडे, गोपाल जयसवाल, शिव प्रकाश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार , कमल किशोर, नित्यानंद सिन्हा,मनोज सिंह,प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, पप्पू उपाध्याय,लीना चौधरी, लक्ष्मी सिंह, चिंटू सिंह, बलबीर मंडल, पप्पू सिंह, अमित संघी, मनीष पांडेय, संजय रजक, सुशील पांडेय, रंजीत सिंह, नीलकमल शेखर, सहित सैकड़ों जनों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में साकची पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बजरंगी पांडे ने सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

