Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां में शोक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां में शोक

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *खरसावां की शिक्षा, छऊ कला और सांस्कृतिक परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति : सुखराम*

     

     

    मृत्युंजय बर्मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला

     

    राजकीय +2 उच्च विद्यालय खरसावां के पूर्व प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रख्यात छऊ गुरु तथा महावीर संघ ओड़िया नाटक के निर्देशक रहे कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर है। 86 वर्षीय षाड़ंगी का मेडिट्रीना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे।

     

    कुम्हारसाही निवासी षाड़ंगी ने शिक्षा के साथ कला, साहित्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में भूमिका निभाई, वहीं छऊ गुरु के रूप में अनेक कलाकारों को पारंपरिक खरसावां शैली की बारीकियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा।

     

    वे खरसावां छऊ नृत्य कला केन्द्र के पूर्व निदेशक, जिला उत्कल सम्मेलन के सलाहकार तथा मां बसंती पूजा कमेटी के सचिव भी रहे। महावीर संघ ओड़िया नाटक के निर्देशक के रूप में उन्होंने ओड़िया नाट्य परंपरा को भी समृद्ध किया।

     

    निधन की खबर मिलते ही कलाकारों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों का उनके कुम्हारसाही स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। चक्रधरपुर विधायक सह वरिष्ठ छऊ कलाकार सुखराम उरांव, छऊ गुरु तपन पटनायक, छऊ गुरु मोहम्मद दिलदार, सुमंत मोहंती समेत कई लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

     

    सुखराम उरांव ने कहा कि षाड़ंगी का निधन खरसावां की शिक्षा, छऊ कला और सांस्कृतिक परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका मार्गदर्शन और नई पीढ़ी को पारंपरिक कला से जोड़ने का प्रयास लंबे समय तक याद किया जाएगा।

     

    षाड़ंगी अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाण्ड्रा बाजार दुर्गा पूजा कमिटी का पुनर्गठन
    Next Article भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.