केरला पब्लिक स्कूल कदमा में मातृत्व को समर्पित ‘मदर्स डे’ समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
केरला पब्लिक स्कूल कदमा में शुक्रवार, 12 जुलाई को ‘मदर्स डे’ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था माँ के निःस्वार्थ प्रेम को सम्मान देना, बच्चों में मातृत्व के महत्व को समझाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद प्रमुख अतिथि मनोरमा नायर, प्रधानाध्यापिका शर्मीला मुखर्जी, मुख्याध्यापिका अलमेलु रविशंकर और आहार विशेषज्ञ विभा रंजन समेत शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्री-प्राइमरी छात्रों ने गीत, नृत्य और कविता के माध्यम से माँ के प्रति भाव प्रकट किया। यूकेजी के बच्चों ने मंच से मातृत्व पर अपने विचार साझा किए।

विशेष आकर्षण रहा — विभा रंजन द्वारा पोषण और सकारात्मक पालन-पोषण पर संवाद माताओं द्वारा बिना आग जलाए पौष्टिक व्यंजन बनाना रैम्प वॉक, जिसमें माताएँ अपने बच्चों संग आत्मविश्वास से मंच पर उतरीं मनोरंजक खेलों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन कार्यक्रम का अंत छात्रा दिव्या कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन मातृत्व, स्नेह और सौंदर्य का सजीव उत्सव बनकर उभरा।


