इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की 30वीं कार्यसमिति का गठन, अग्नेस बॉयल बनीं नई अध्यक्ष
‘पर्ल वर्ष’ के रूप में मनाया गया समारोह, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 12 जुलाई: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की 30वीं कार्यसमिति के गठन के उपलक्ष्य में शनिवार को बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह वर्ष क्लब का ‘पर्ल वर्ष’ है, क्योंकि इसकी स्थापना को 30 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि स्मिता पंकज (IFS), एसी आलोका नंदा बख्शी, पूर्व अध्यक्ष अर्चना शेखर, वर्तमान अध्यक्ष सारिका सिंह एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष अग्नेस बॉयल शामिल रहीं।

सारिका सिंह ने अग्नेस बॉयल को कॉलर पहनाकर उनके कार्यकाल (2025-26) की विधिवत शुरुआत करवाई। नई टीम में डॉ. नेहा गुप्ता (सेक्रेटरी), बबीता शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट), ज्योति भगत (कोषाध्यक्ष), विद्या तिवारी (ISO), रश्मि सिंह (एडिटर) समेत कई सदस्य शामिल हैं। अध्यक्ष अग्नेस बॉयल ने क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प जताया। अतिथि स्मिता पंकज ने क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। समारोह का संचालन डॉ. मंजू रानी सिंह ने किया, जबकि वाइस प्रेसिडेंट बबीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

