Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में तेजस्वी की ताजपोशी के बाद मोदी का पतन शुरू होगा : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना बिहार राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिहार में तेजस्वी की ताजपोशी के बाद मोदी का पतन शुरू होगा : सुधीर कुमार पप्पू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में तेजस्वी की ताजपोशी के बाद मोदी का पतन शुरू होगा : सुधीर कुमार पप्पू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसका असर देश की राजनीति पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुफिया रिपोर्टों से चिंतित हैं, क्योंकि मतदाताओं का रुझान साफ तौर पर तेजस्वी यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

     

    सामाजिक न्याय के चिंतक एवं छपरा जिले के तरैया निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की करारी हार निश्चित है। बिहार में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई सशक्त चेहरा नहीं है, इसलिए उन्हें विवश होकर नीतीश कुमार के सहारे चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, वाम दल और वीआईपी का गठबंधन इस बार एनडीए पर भारी पड़ रहा है। संयोग भी इस बार बहुत शुभ है — 14 नवंबर को जहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है, वहीं उसी दिन युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है, और उसी दिन चुनाव परिणाम आने वाले हैं। इसलिए बिहारवासियों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने लायक होगा।

     

    पप्पू ने आगे कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती और जोहार झारखंड दिवस के अवसर पर बिहार की जीत और सामाजिक न्याय का जश्न जोर-शोर से मनाया जाएगा। तेजस्वी यादव ने ‘हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी’ देने की घोषणा कर एक मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिससे भाजपा नेतृत्व घबरा गया है।

     

    उन्होंने कहा कि इस बार बिहार के मतदाता भाजपा और जदयू को करारा सबक सिखाएंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी दलों पर व्यंग्य करते थे कि वे बिजली और पानी के बिल माफ कर “रेवड़ी” बांटते हैं, लेकिन आज स्थिति यह है कि तेजस्वी यादव के प्रभाव में आकर केंद्र सरकार भी केवल बिहार की महिलाओं के खातों में ₹10,000 भेजने और 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा करने पर मजबूर हो गई है।

     

    जनता सब समझ रही है कि चुनाव के बाद ये वादे “जुमला” बनकर रह जाएंगे, और गृह मंत्री अमित शाह पिछली बार की तरह कह देंगे कि “यह सब तो चुनावी जुमले थे भाई।”

     

    बिहार में तेजस्वी की ताजपोशी के बाद मोदी का पतन शुरू होगा : सुधीर कुमार पप्पू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक़ौमी सिख मोर्चा ने मुंबई हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया महाराष्ट्र सरकार का फैसला खारिज, बहाल हुआ बोर्ड
    Next Article पवन सिंह–ज्योति सिंह विवाद : आँसुओं के पीछे संवाद की दरार

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.