Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी मंत्रिमंडल में संजय सेठ की एंट्री
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी मंत्रिमंडल में संजय सेठ की एंट्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी मंत्रिमंडल में संजय सेठ की एंट्री

    रांचीः संजय सेठ बीजेपी के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं. संगठन स्तर पर वे काफी सक्रिय रहते हैं. इतना ही नहीं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में गहराई से शामिल रहते हैं. कवि सम्मेलन, दही हांडी प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे आयोजन समिति में हमेशा अहम भूमिका में रहे.

    सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने का प्रतिफल उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मिला. जब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें रांची लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया. संजय सेठ ने भी पार्टी को निराश नहीं करते हुए भारी मतों से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को भारी मतों से मात दी. 2024 में दोबारा उन्हें रांची संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला.

    सामाजिक कार्यों का प्रतिफल

    संजय सेठ, आम जनमानस के साथ हमेशा जुड़े रहे. सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में वे हमेशा से कार्य करते रहे हैं. इसका प्रतिफल भी उन्हें अविभाजित झारखंड से लेकर झारखंड राज्य गठन के बाद भी मिलता रहा.

    1999 में संजय सेठ फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बनाए गये. इसके अलावा वे स्थानीय बोर्ड, भारतीय स्टेट बैंक, पटना, बिहार और झारखंड के सदस्य भी रहे. इसके बाद झारखंड राज्य गठन के बाद 2005 में भी वे स्थानीय बोर्ड, भारतीय स्टेट बैंक, पटना, बिहार और झारखंड के सदस्य बने रहे. संजय सेठ 2016 में झारखंड राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बने गये.

    2014 लोकसभा चुनाव में नमो कैंपेन में संजय सेठ की अहम भूमिका रही. संजय सेठ की सामाजिक छवि को सियासी चेहरा के रुप में 2019 में नई पहचान मिली. लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने उन्हें रांची लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया. जिसमें संजय सेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को भारी मतों से परास्त किया. 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सदस्य भी हैं.

    लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से भाजपा की ओर से संजय सेठ को रांची संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हराकर सांसद बनने का मार्ग प्रशस्त किया. दो बार रांची से सांसद बने संजय सेठ मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह मजबूत की है. उन्हें इस बार केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ है.

    मोदी मंत्रिमंडल में संजय सेठ की एंट्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअन्नपूर्णा देवी: गृहिणी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर किया तय
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.