Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी कैबिनेट विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, जाने किसे मिला प्रमोशन और किसकी हुई छुट्टी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी कैबिनेट विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, जाने किसे मिला प्रमोशन और किसकी हुई छुट्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी कैबिनेट विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, जाने किसे मिला प्रमोशन और किसकी हुई छुट्टी

    मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली है। विस्तार में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। सोनोवाल, राणे, सिंधिया, पशुपति पारस आदि को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मोदी सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 77 हो गई है। कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ बड़े फेरबदल कर किए गए। इसके बाद केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नए कैबिनेट में 36 नए चेहरो को जगह दी गई है जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है। कैबिनेट में 7 महिलाओं को जगह दी गई है।

    जिन मंत्रियों ने शपथ ली है उसमें नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, विरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह, जेडीयू), अश्विनी वैश्नव, पशुपति पारस (एलजेपी), किरण रिजीजू, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया, भपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल (अपना दल), सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडालजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम, मीनाक्षी लेखी, अनुपपूर्णा देवी, ए नारायणसामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंथ खूबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विशेश्वर टूडू, शांतुन ठाकुर, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बराला, एल मुर्गुन , निशित प्रमाणिक शामिल हैं।

    जिन मंत्रियों को प्रमोशन दिया जाएगा उनमें पुरुषोत्तम रुपाला, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी और किरेन रिजिजू का नाम शामिल है।

    इससे पहले, केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राव साहब दानवे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और देव श्री बैनर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया।

    नई टीम में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है। नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस समेत कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है तो कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे

    निसिथ प्रमाणिक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।

    -राज्य मंत्री बनने वालों की सूची में नया नाम डॉ. एल मुरुगन का भी जुड़ गया है। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

    -पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। वे मतुआ समुदाय से आते हैं।

    -बिश्वेश्वर टुडू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। वे ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा सांसद हैं।

    -डॉ. सुभाष सरकार राज्य मंत्री बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के बांकुरा से सांसद हैं।

    -एनसीपी से बीजेपी का दामन थामने वाले कपिल पाटिल को राज्य मंत्री बनाया गया है। वे दो बार के सांसद हैं।

    -देवुसिंह चौहान को राज्य मंत्री बनाया गया है। वे गुजरात से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनके बाद भगवंत खुबा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया है।

    -उत्तर प्रदेश से आने वाले अजय कुमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

    -बीएल वर्मा, अजय भट्ट दोनों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

    -सांसद मीनाक्षी लेखी, ए नारायणस्वामी को राज्य मंत्री बनाया गया है। यूपी के मोहनलालगंज से सांसद कौशल ने भी राज्यमंत्री की शपथ ली है।

    -भानुप्रताप सिंह वर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, लगातार तीन बार से सांसद दर्शना जरदोश ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

    -राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। शोभा करंदाजे को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

    -आगरा सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद एसपी सिंह बघेल ने मंत्रिपद की शपथ ली। 61 साल के बघेल 3 दशक से राजनीति में हैं और 5 बार के सांसद हैं।

    – 40 साल की अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अनुप्रिया पटेल मिर्ज़ापुर से सांसद हैं और दोबारा मोदी कैबिनेट में शामिल हुई हैं। अब तक एनडीए के सहयोगी दलों के तीन नेता शपथ ले चुके हैं।

    – जी. किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों नेताओं का प्रमोशन हुआ है। अब तक वे राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।

    सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शपथ ली। राणे 6 बार विधायक रह चुके हैं. महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इनसे पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

    – भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    – लोकसभा सांसद आरके सिंह ने ली पद और गोपनियता की शपथ। उनके बाद राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने शपथ ली। इसके अलावा मनसुख मांडविया को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

    – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। इन नेताओं में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं। इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबदहाल बिहार में उम्मीद की एक किरण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.