Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सतनाला से लाइए मानगो तक पानी, सौ साल तक नहीं होगी कमीःसरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सतनाला से लाइए मानगो तक पानी, सौ साल तक नहीं होगी कमीःसरयू राय

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सतनाला से लाइए मानगो तक पानी, सौ साल तक नहीं होगी कमीःसरयू राय

    *मानगो शहरी जलापूर्ति योजना पुनर्गठन कार्य फेज-2 के तहत जलमीनार का सरयू राय ने किया उद्घाटन*

    *बोले सरयू*
    *-सरकार उनके इस प्रस्ताव को नहीं मानती तो जनता संघ मिल कर दबाव बनाएंगे*

    *-सतनाला से मानगो तक पानी लाने में न के बराबर होगा खर्च*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर सतनाला डैम से मानगो के लिए पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो मानगो से लेकर घाटशिला तक अगले सौ साल तक के लिए पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सतनाला से जो पानी मानगो में आएगा, वह पर्याप्त मात्रा में आएगा और उसकी शुद्धता भी ज्यादा होगी। श्री राय ने घोषणा की कि अगर सरकार उनके इस प्रस्ताव को नहीं मानती है तो वह मानगो की जनता को साथ में लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना पुनर्गठन कार्य फेज-2 के तहत जलमीनार का सोमवार को उद्घाटन करने के बाद सरयू राय ने कहा कि वह पहले भी कहते रहे हैं कि सतनाला डैम से पानी लाकर मानगो में जलापूर्ति करने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं है। यह खर्च न के बराबर ही होगा। सिर्फ एक टंकी बनानी होगी। सरकार अगर प्रस्ताव को हरी झंडी दे दे तो दो माह में ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो जाएगा और पेयजलापूर्ति छह माह के भीतर ही शुरु हो जाएगी।

    सरयू राय ने कहा कि आज जिस पानी टंकी का उद्घाटन हुआ है, वह दरअसल एक महत्वाकांक्षी योजना का छोटा हिस्सा था। हम लोगों ने 2018 में इसका शिलान्यास किया था और उम्मीद की थी कि वन विभाग से एनओसी लेने के बाद निर्माण कार्य दो साल के भीतर पूर्ण हो जाएगा। किसी कारण से विलंब हो गया। चुनाव में जब वह फिर से पश्चिमी जमशेदपुर से विजयी हुए तो कारणों का पता लगाया। उसकी चर्चा फिर कभी।

    सरयू राय ने कहा कि मानगो में एक अस्पताल बना है। उसे इसलिए चालू नहीं किया जा रहा है, क्योंकि उसके लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यह पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में पानी के लिए एक नई योजना पर काम कर रहा है जिसके तहत स्वर्णरेखा नदी से पानी खींच कर लाया जाएगा और अस्पताल चलेगा। श्री राय ने कहा कि सतनाला डैम उंचाई पर है। वहां पानी प्रचुर मात्रा में है। अगर आप वहां सिर्फ पाइप लगा देंगे तो पानी मानगो तक आ जाएगा। अस्पताल को भी भरपूर पानी मिलेगा। अभी की स्थिति यह है कि हम लोग पानी खींचते हैं, उसे ऊपर चढ़ाते हैं, फिर वहां पानी का ट्रीटमेंट होता है, फिर उसे वापस भेजते हैं। तब जाकर हमें पानी मिलता है। राष्ट्रीय सिंचाई नीति में सबसे पहला स्थान पीने के पानी का है। टाटा स्टील भी लोग भी अगर डिमना से पानी लें तो प्रचुर पानी मिलेगा। नदी से पानी खींचने का रेट थोड़ा कम है, नहर से पानी खींचने का रेट थोड़ा ज्यादा है। टाटा स्टील वाले इसमें रुचि नहीं रखते। वो नदी से ही पानी खींचने की तैयारी में रहते हैं। भले ही आम जनता को पानी मिले या ना मिले। हम इन तमाम दिक्कतों से दूर हो जाएंगे, अगर सतनाला डैम का पानी मानगो में पीने के लिए दिया जाता है तब। अगर हमारी इस योजना को मानने के लिए सरकार तैयार नहीं होती है तो मानगो की जनता की तरफ से आवाज उठनी चाहिए कि उन्हें पानी का पर्याप्त और शुद्ध पानी चाहिए।

    श्री राय ने कहा कि अगर उनकी योजना पर सरकार बढ़िया से काम करे तो अधिकतम छह माह के भीतर सतनाला डैम से मानगो को पानी देने की योजना पूरी हो जाएगी। कोई खर्च भी नहीं होना है। टंकियां पहले से बनी हुई हैं। उन्होंने झारखंड सरकार से कहा है कि वह भी भारत सरकार की तर्ज पर एक जलशक्ति समन्वय समिति बना दे। यह समिति ही तय करेगी कि पानी का उपयोग कहां करना है।

    श्री राय ने कहा कि आज मानगो नगर निगम के लोग जिस भवन में बैठते हैं, वह उन्होंने गांधी स्मारक के लिए बनवाया था। उसे इन लोगों ने अपना दफ्तर बना लिया। कल मानगो नगर निगम के चुनाव होने हैं। जो वार्ड कमिश्नर चुने जाएंगे, वो कहां बैठेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की तो वो सहमत तो हुए लेकिन अभी तक कुछ हुआ ही नहीं।

    सरयू राय ने कहा कि पेयजल के बाद साफ-सफाई, कचरा की समस्या से भी मानगो को निजात चाहिए। जनता की हमेंशा यही शिकायत रहती है कि समय पर कचरा नहीं उठता। नालों की समय पर सफाई भी नहीं होती।

    उन्होंने प्रस्तावित बस पड़ाव क्षेत्र में ही खाली पड़े दो एकड़ जमीन में नगर निगम का कार्यालय बनाने का भी सुझाव दिया।

    सतनाला से लाइए मानगो तक पानी सौ साल तक नहीं होगी कमीःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा-आरएसएस के लोग ‘देशद्रोही’, स्वतंत्रता संग्राम में कभी योगदान नहीं दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
    Next Article राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले राजेश शुक्ल, दी गणतंत्र दिवस की शुभकामना

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.