Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा-आरएसएस के लोग ‘देशद्रोही’, स्वतंत्रता संग्राम में कभी योगदान नहीं दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा-आरएसएस के लोग ‘देशद्रोही’, स्वतंत्रता संग्राम में कभी योगदान नहीं दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा-आरएसएस के लोग ‘देशद्रोही’, स्वतंत्रता संग्राम में कभी योगदान नहीं दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

     

    महू (मप्र), 27 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि ऐसा न होने पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा गरीबों को नुकसान होगा।

    खरगे ने यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा-आरएसएस के लोगों को ‘‘देशद्रोही’’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

    महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वाले भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए खरगे ने कहा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो सकती है।

    हालाँकि, उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुँचाने का नहीं है।

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता कैमरों की खातिर गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे ‘‘हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग की तलाश न करें’’ जैसा बयान देते हैं, लेकिन वे लोगों को ऐसा करने के लिए ‘‘उकसाना’’ जारी रखते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को गाली देने वाले आरएसएस के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नहीं किया, क्योंकि वे अंग्रेजों के साथ थे।

    खरगे ने कहा, ‘‘आरएसएस-भाजपा ‘देशद्रोही’ हैं। अगर आप खुद को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त करना चाहते हैं, तो संविधान की रक्षा करें और एकजुट रहें।’’

    उन्होंने कहा कि पिछले साल संविधान पर बहस का जवाब देते हुए राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी संविधान निर्माता के प्रति उनकी ‘‘वास्तविक भावनाओं’’ को दर्शाती है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने इतने पाप किए हैं कि वे 100 जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जा सकते।’’

    कांग्रेस ने आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भाजपा को घेरने के उद्देश्य से संविधान निर्माता के जन्मस्थान पर इस रैली की योजना बनाई थी।

    भाजपा-आरएसएस के लोग ‘देशद्रोही’ स्वतंत्रता संग्राम में कभी योगदान नहीं दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे अमित शाह, त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
    Next Article सतनाला से लाइए मानगो तक पानी, सौ साल तक नहीं होगी कमीःसरयू राय

    Related Posts

    मानगो गोकुल नगर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

    June 22, 2025

    गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    June 22, 2025

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश

    June 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो गोकुल नगर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

    गिरिडीह के निमियाँघाट थाना ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद

    मॉनसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका पुल और एप्रोच रोड, उद्घाटन से पहले की ढहा, फिर से निर्माण का निर्देश

    अर्पण संस्था द्वारा भव्य महा रक्तदान शिविर का आयोजन, अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन – 1500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

    जमशेदपुर: भूमिहार महिला समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

    हजारीबाग: दिनदहाड़े ज्वेलर्स में 6 राउंड फायरिंग, वारदात CCTV में कैद

    संवेदक की लापरवाही बनी लोगों की परेशानी का कारण, खजुरी-लाइकापुर मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के दौरान डायवर्सन नहीं बनाए जाने से आवागमन बाधित!

    गोकुलनगर में 350 घरों को हटाने के आदेश पर सांसद विद्युत महतो ने लिया संज्ञान

    प्राचीन परंपराओं को समेटे आधुनिक युग का योगा

    शशि थरूर बनाम कांग्रेस: अंतर्मंथन या बगावत की आहट?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.