Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों एवं जलाशयों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा सुविधाओं को समय पर पूरा करने का आग्रह किया है। पत्र भेजने के पश्चात उन्होंने स्वयं फोन पर उपायुक्त से बातचीत कर इस विषय पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है।

     

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में कहा कि छठ पर्व के दौरान पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु और व्रती स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित घाटों पर एकत्रित होते हैं। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, कचरा प्रबंधन और अप्रोच रोड की मरम्मति तत्काल कराई जाए। साथ ही घाटों, पहुंच मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला व्रतियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, चलंत शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने ‘डेंजर जोन’ पर विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन हेतु पुलिस बल, महिला सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड तथा एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के गोताखोरों की तैनाती की मांग की है।

     

    ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पर्व के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए उचित ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन की योजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके साथ ही संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक घाट पर प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है।

     

    पत्र में पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों जैसे पांडे घाट (भुइयांडीह बस स्टैंड), कल्याण नगर मुर्गा पारा, झरना घाट बाबूडीह, बारा घाट लालभट्टा, डोंगा घाट बागुनहातु, बिहारी बस्ती घाट, सूखा तालाब घाट, तिलक नगर घाट, जिला स्कूल घाट, भोजपुर कॉलोनी घाट, निराला पथ घाट, सीटू तालाब टेल्को और हुडको डैम छठ घाट पर समुचित तैयारी सुनिश्चित करने की मांग की है।

     

    *कृत्रिम छठ घाट पर व्यवस्था को लेकर उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र:* लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र में बने कृत्रिम छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर साफ-सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है।

     

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पर्व के दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु कृत्रिम घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित होते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की संपूर्ण साफ-सफाई, जमीनी समतलीकरण और टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल की आपूर्ति ससमय सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इन घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु या व्रती को असुविधा न हो। विधायक ने बताया कि पत्र में उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख कृत्रिम छठ घाटों की सूची भी संलग्न की है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर समय से समुचित तैयारी की जा सके।

    क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की प्रकाश सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसबूज संघ की 60वीं काली पूजा का उद्घाटन 19 को सरयू राय करेंगे
    Next Article छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति हुई सक्रिय, उपाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.