Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति हुई सक्रिय, उपाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति हुई सक्रिय, उपाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति हुई सक्रिय, उपाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति सक्रिय है। समिति के नॉर्थ जोन प्रभारी सह उपाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। समिति ने कहा कि यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और पवित्रता का प्रतीक है और इसे सुरक्षित, स्वच्छ एवं भव्य रूप में संपन्न कराना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सभी घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग, व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, गोताखोरों की तैनाती और डेंजर जोन की पहचान सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों की साफ-सफाई, जल आपूर्ति एवं सुरक्षा प्रबंधों को भी प्राथमिकता देने की मांग की गई। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन ने समय से पूर्व तैयारी कर व्यवस्था की थी, उसी प्रकार आस्था के इस महापर्व के लिए भी गंभीरता और तत्परता से कार्य किया जाए। उन्होंने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि विभिन्न घाटों पर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना ना करना पड़े। साथ ही, सेवा शिविर लगाने वाले स्वयंसेवी संगठनों को व्यवस्थित तरीके से स्थान आवंटित किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से सहायता मिल सके।

     

    समिति के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भी घाटों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं और तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। समिति ने प्रशासन के इस तत्परता की सराहना की और कहा कि पर्व के सफल आयोजन में प्रशासन, समिति और समाज सभी की साझी भूमिका आवश्यक है।

     

    निरीक्षण के दौरान समिति के संरक्षक भीष्म सिंह, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, अशोक सिंहा, ओम्यो ओझा, अभिषेक कुमार, प्रदीप दास, राघवेंद्र मिश्रा, जितेंद्र कुमार, शिवशंकर सिंह, शंभू मुखी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

    उपाध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति हुई सक्रिय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की 
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कुम्हारों से की मुलाकात, मिट्टी के दीये एवं अन्य सामानों की खरीदारी की, चाक पर दिये बनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

    Related Posts

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    August 3, 2026

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    August 3, 2026

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.