Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के दूसरे दिन सदर अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली, केजीबीवी पोटका, स्किल सेंटर आदि का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

     वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के दूसरे दिन सदर अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली, केजीबीवी पोटका, स्किल सेंटर आदि का किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के दूसरे दिन सदर अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली, केजीबीवी पोटका, स्किल सेंटर आदि का किया निरीक्षण

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ भागवत कराड जिले के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सदर अस्पताल जमशेदपुर, मॉडल आंगनबाड़ी नामदुप, गोलमुरी सह जुगसलाई तथा पोटका प्रखंड का दौरा किये। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विद्दुत वरण महतो भी मौजूद रहे।

    फील्ड विजिट कार्यक्रम के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री ने मध्य विद्यालय, गितीलता तदुपरांत क्रमशः जन वितरण प्रणाली दुकान,हाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र, हल्दीपोखर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हल्दीपोखर, केजीबीवी पोटका, एवं प्रखंड मुख्यालय पोटका पहुंच कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंंत्री ने ग्रामीणों से मिलकर सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। परिसंपत्तियों का वितरण किया। दौरे के अंत में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे देश मे कुल 122 जिलों के विकास हेतु आंकाक्षी जिला के रूप में चयन किया है। पूर्वी सिंहभूम जिला भी आंकाक्षी जिला है। इस जिला के विकास हेतु मुझे दायित्व दिया गया है। जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पाया कि यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार क्षेत्र में सुुुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है, लौटकर एक विस्तृत रिपोर्ट पीएमओ कार्यालय को दूंगा। रिपोर्ट में विकास की कार्य योजना होगी।

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड़ ने पोटका प्रखंड के दौरे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास के नाम संचालित एक्सल डाटा सर्विसेज मेगा स्कील सेंटर हल्दीपोखर में सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षणार्थियों से पूछताछ किया। यहां तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छह छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री के हाथों केसीसी ऋण 7.15 लाख, मुद्रा ऋण 25 लाख, स्वयंसेवी महिला समूह को 90 लाख ऋण का वितरण किया। दिव्यांग को ट्रायसाइकिल व श्रवण यंत्र भी दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास लाभुक आदिवासी परिवार के घर दोपहर का भोजन किया। प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत पावरु गांव पहुंचे। यहां स्व.रोहित सरदार के नाम स्वीकृत पीएम आवास का जायजा लिया। इस मौके पर निदेशक एनआरईपी ज्योत्स्ना सिंह, डीएसओ राजीव रंजन, एलडीएम संतोष कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 94 सालों में पहली बार घरेलू धरती पर इतनी बुरी तरह हारा इंग्लैंड

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.