Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार साहिबगंज

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    साहिबगंज उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप रविवार की अहले सुबह करीब 55 वर्षीय गौर चंद्र बागती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक मोहनपुर गांव निवासी थे और अमीन का काम करते थे। बताया गया कि गौर चंद्र सुबह करीब चार बजे अपने दोस्त शिवपत मंडल के साथ मोर्निंग वॉक पर निकले थे। दोनों चौकीढाब की ओर से लौट रहे थे। मध्य विद्यालय मोहनपुर के समीप शिवपत मुंह धोने के लिए नलकूप की ओर गए। इसी दौरान गौर चंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर राजीव रंजन सहित राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के दोस्त से पूछताछ कर रही है। घटना के समय आसपास लोगों की मौजूदगी की भी बात सामने आ रही है। एसडीपीओ ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
    Next Article मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    Related Posts

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    October 5, 2026

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    October 5, 2026

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की मजबूर

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    डिमना रोड में ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत, चालक फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.