Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया। महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई। स्थिति को भांपते हुए लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बच्चे को लेकर पुल के किनारे पहुंची थी और नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। राहगीरों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। महिला की पहचान भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में बताई गई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, उसने आखिर किस वजह से यह कदम उठाने का प्रयास किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

    राहगीरों की तत्परता के कारण महिला और बच्चे दोनों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास राहगीरों ने बचाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या
    Next Article मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    October 5, 2026

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    October 5, 2026

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की मजबूर

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    डिमना रोड में ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत, चालक फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.