Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भूमिहार महिला समाज की ओर से सोमवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में बताया गया। समाज की सदस्यों ने कहा कि किशोरियों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है। छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल, समय-समय पर पैड बदलने तथा इस्तेमाल किए गए पैड को सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

    भूमिहार महिला समाज की के अध्यक्ष अनु सिंह ने कहा कि समाज में आज भी मासिक धर्म को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और झिझक देखने को मिलती है। ऐसे में किशोरियों को सही जानकारी देना और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर बात करने तथा जरूरत पड़ने पर अभिभावकों और शिक्षकों से जानकारी साझा करने की अपील की।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी स्वच्छता से संबंधित जानकारी में रुचि दिखाई। समाज की ओर से कहा गया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक किया जा सके।

    इस अवसर पर भूमिहार महिला समाज की सदस्याएं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर अनु सिंह संध्या ठाकुर अमित सिंह डाटा अनीता शर्मा और ज्योति कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना रोड में ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत, चालक फरार
    Next Article मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    Related Posts

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    October 5, 2026

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    October 5, 2026

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की मजबूर

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    डिमना रोड में ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत, चालक फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.