Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधुनिक पावर में गूंजा ‘योग का संदेश’; ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की भावना के साथ मना योग दिवस
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आधुनिक पावर में गूंजा ‘योग का संदेश’; ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की भावना के साथ मना योग दिवस

    Aman KumarBy Aman KumarJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आधुनिक पावर में गूंजा ‘योग का संदेश’; ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की भावना के साथ मना योग दिवस

    योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्म-संयम, मानसिक शांति और संतुलन का मार्ग है: अरुण मिश्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिला के पदमपुर में अवस्थित बिजली उत्पादन क्षेत्र में अग्रणी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल), पदमपुर ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया। शनिवार को कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और संवेदक कर्मियों ने मिलकर न केवल योगाभ्यास किया बल्कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय को आत्मसात करते हुए समरसता और स्वास्थ्य का संदेश भी फैलाया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में योग की प्राचीन भारतीय परंपरा और उसके आधुनिक जीवन में महत्व को रेखांकित करते हुए कहा – योग न केवल शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह आत्म-संयम, मानसिक शांति और संतुलन का मार्ग है, जिसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

    इस दौरान प्रतिभागियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और ध्यान जैसे अभ्यास सिखाए गए।

    इस अवसर पर एचआर विभाग प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और योग के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी को नियमित योग अभ्यास का परामर्श दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

    आधुनिक पावर में गूंजा 'योग का संदेश'; 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' की भावना के साथ मना योग दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय में 11 वे अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया योगाभ्यास
    Next Article सिरुम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.