लाभुक के खिलाफ मूल रैयत डिंगला कालिंदी द्वारा गम्हरिया के बीडीओ और अंचलाधिकारी को ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।प्रखंड के कांड्रा मौजा अंतर्गत खाता संख्या 34 व प्लॉट संख्या 289 पर बन रहे अबुआ आवास निर्माण कार्य को लेकर लाभुक के खिलाफ मूल रैयत डिंगला कालिंदी द्वारा गम्हरिया के बीडीओ और अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि कांड्रा मौजा की वह भूमि उसकी रैयती है जिसे लखन नामक व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और वहां अबुआ आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उसे धमकी दी जा रही है। बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल वहां काम रोकने का निर्देश देते हुए जांच का आदेश दिया है।

