बेघर हो गए कई पीडितों ने बीडीओ से मिलकर क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।विगत दिनों हुई लगातार बारिश से गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में कई जगहों पर ग्रामीणों का कच्चा मकान ढह गया जिससे वे लोग बेघर हो गए हैं। कई पीडितों द्वारा बीडीओ से मिलकर क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को उन क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया। इस दौरान बीडीओ ने यशपुर पंचायत के यशपुर गांव निवासी शक्ति मंडल, दुगनी पंचायत के दुगनी गांव निवासी संजना कैवर्तो, बांधडीह पंचायत के सिंहपुर निवासी बाबूलाल महतो, जगन्नाथपुर पंचायत के निवासी उदय सिंह सरदार व सबिता पात्रो, बुरुडीह पंचायत के रायमारा निवासी घासीराम सरदार तथा नारायणपुर पंचायत के निवासी सनातन महतो को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए एसडीओ सरायकेला से अनुशंसा की है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

