Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। कादमडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के पुनर्गठन में इस वर्ष महिलाओं को नेतृत्व की कमान सौंपी गई है। दुर्गा मंदिर परिसर में 23 अगस्त को आयोजित बैठक में मेघा चौधरी को सर्वसम्मति से कादमडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

    गौरतलब है कि 16 अगस्त 2025 को आयोजित बैठक में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपने पर सहमति बनी थी। उस समय मंजू वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। हालांकि बाद में उत्पन्न विवाद के कारण 23 अगस्त को दोबारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मेघा चौधरी को अध्यक्ष चुना गया।

    नई कमेटी में चाइना गोराई को उपाध्यक्ष, गीता देवी को सचिव तथा संध्या देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    *महिलाओं के लिए गर्व का क्षण : मेघा चौधरी*

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष मेघा चौधरी ने कहा कि कादमडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं और कमेटी के सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, भव्य बनने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा.

    बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नई महिला कमेटी के गठन का स्वागत किया और शांतिपूर्ण एवं भव्य दुर्गापूजा आयोजन की उम्मीद जताई।

    इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम कॉलेज के प्राचार्य गुरुपद रजवाड़, गणेश वर्मा, विवेक दा, समीर कुंडू, अनंत आद्य, समेत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
    Next Article टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.