Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर बैठक, कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर बैठक, कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर बैठक, कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बहरागोड़ा, पोटका, डुमरिया और धालभूमगढ़ प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में एक माह के भीतर कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में विशेष रूप से छात्रों के नामांकन, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति, आधारभूत संरचना की उपलब्धता और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विचार किया गया।

    शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में उपायुक्त ने गाइडलाइनों के अनुसार प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यों के लिए रिक्त पदों पर इस महीने के अंत तक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए, जबकि गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से की जाएगी।

    उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किया जाए। आधारभूत संरचनाओं के संबंध में उन्होंने संबंधित कार्यदायी एजेंसियों से समन्वय कर ब्लैक बोर्ड, ट्रांस्फॉर्मर और बोरिंग जैसी सुविधाओं की अधिष्ठापना का निर्देश दिया।

    सुरक्षा के दृष्टिकोण से, उपायुक्त ने इन विद्यालयों में घेराबंदी के लिए जल्द प्राक्कलन तैयार करने को कहा। बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक ही नामांकन लिया जा रहा है।

    इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ए मित्रा सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहुल दिवस पर लाठीचार्ज मामले में झामुमो का बयान, भाजपा पर रची गई साजिश का आरोप
    Next Article इंटर कालेजों के बंद होने से छात्र परेशान, सत्र 2024-26 के छात्रों के लिए शिक्षा का भविष्य संकट में

    Related Posts

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.