हुल दिवस पर लाठीचार्ज मामले में झामुमो का बयान, भाजपा पर रची गई साजिश का आरोप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: 30 जून को हुल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में हुए पुलिस लाठीचार्ज मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रशासनिक कार्रवाई को मजबूरी बताया है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा द्वारा सरकारी कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की साजिश पहले से रची जा रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता मंडल मुर्मू और उसके एक सहयोगी को इसी साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जहां हुल दिवस का सरकारी कार्यक्रम पहले से निर्धारित था, वहीं भाजपा ने उसी स्थल के समीप जानबूझकर एक दूसरा कार्यक्रम रखकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम में विघ्न डालना और सरकार को बदनाम करना था। उन्होंने कहा कि झामुमो शहीदों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी, और ऐसे किसी भी षड्यंत्र का करारा जवाब दिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में झामुमो नेता प्रमोद लाल बदरुद्दीन के साथ अन्य मौजूद थे

