Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कदमा स्थित तरुण संघ परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त किया गया।

    बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कदमा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किए बिना की गई है। साथ ही संगठन द्वारा निर्धारित आयु सीमा से अधिक उम्र के व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई।

    कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस व्यक्ति का अपने बूथ स्तर पर उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा, उसे मंडल अध्यक्ष बनाना संगठन को कमजोर करने वाला निर्णय है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार के निर्णयों का असर आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रदेश नेतृत्व से मिलकर जिला अध्यक्ष की कार्यशैली, हाल में घोषित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया तथा संबंधित मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग की जाएगी।

    बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र मल्लिक, अशोक दूबे, राजेश कुमार सिंह, तपन दत्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, द्वीपल विश्वास, कमल कुमार, डी.एन. सिंह, विश्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर
    Next Article भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी: भरोसे का नया युग

    Related Posts

    सिस्टर सरिता को मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या सम्मान: PSACWA का 15वां स्थापना दिवस

    May 17, 2026

    भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी: भरोसे का नया युग

    May 17, 2026

    पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाठशाला में अब कहाँ पढ़ाई, नाटकघर में नाटक छाए

    सिस्टर सरिता को मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या सम्मान: PSACWA का 15वां स्थापना दिवस

    रिश्तों की कड़वी सच्चाई: कुछ लोग कभी आपके थे ही नहीं

    महिला सुरक्षा: निर्भया जैसी त्रासदियां कब तक?

    राजशेखर व्यास: साहित्य, प्रसारण और प्रेरणा के देदीप्यमान नक्षत्र

    भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी: भरोसे का नया युग

    कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध

    पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर

    विधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का किया वितरण, कहा – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य

    लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.