दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं जिला पुलिस-प्रशासन की बैठक एसएसपी कार्यालय में हुई। बैठक में सिटी एसपी ललित मीणा, सभी डीएसपी व थाना प्रभारी समेत पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पूजा पंडालों में भीड़, सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। समिति ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बेहतर इंतजाम की मांग रखी।
पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने पर भी जोर दिया गया।

